11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीपिका- रणवीर का ‘बेबी’ बड़ा होकर क्या बनेगा? कमल हासन ने की भविष्यवाणी, अमिताभ- प्रभास हुए हैरान

Deepika Padukone- Ranveer Singh Baby: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बच्चे को लेकर बड़ी खबर आ रही है। कमल हासन ने जो बताया है वह सुनकर हर कोई खुश हो रहा है।

2 min read
Google source verification
दीपिका पादुकोण के बच्चे को लेकर भविष्यवाणी

दीपिका पादुकोण के बच्चे को लेकर भविष्यवाणी

Deepika Padukone- Ranveer Singh Baby: बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सितंबर में बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इसी बीच साउथ के सुपरस्टार कमल हासन ने एक अनोखी भविष्यवाणी कर दी है। एक्टर नेब बताया है कि दीपवीर का बच्चा बड़ा होकर क्या बनेगा।

दीपिका- रणवीर के बच्चे को लेकर हुई भविष्यवाणी (Deepika Padukone- Ranveer Singh Baby)

दीपिका पादुकोण जल्द कमल हासन के साथ नई फिल्म में नजर आने वाली है। वह 'कल्कि 2898 एडी' में कहा जा रहा है कि वह मां के रोल में दिखेंगी। हाल ही में फिल्म का प्रीमियर हुआ था इसमें 'कल्कि 2898 एडी' की पूरी स्टारकास्ट पहुंची थी। इसमें पहली दीपिका अपना बेबी बंप दिखाती नजर आई थीं। अब बेबी होने से 4 महीने पहले ही दीपिका और रणवीर के बेबी को लेकर भविष्यवाणी हुई है। कमल हासन ने बताया कि...

यह भी पढ़ें :भाई-बहन के बीच तकरार? शादी में शामिल न होने पर सोनाक्षी के भाई ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं 1-2 दिन…

दीपिका ने फिल्म के डायरेक्टर नाग आश्विन के साथ बातचीत का एक किस्सा बताया। उन्होंने कहा, "हम अलग-अलग शेड्यूल पर शूटिंग कर रहे थे। मैं उस समय मुंबई में थी। यह मेरा लंबा ब्रेक था। मेरी और नाग सर की काफी समय से बात नहीं हुई। थी। अचानक मुझे एक मिस्ड कॉल मिली और मैंने देखा की नाग सर की कॉल आई हुई है। मैंने तुरंत उन्हें फोन किया तो उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि आज हमने कमल हासन के साथ पहला सीन शूट कर लिया है। और वह एक बच्चे की तरह पूरी बात बता रहे थे और यह वो बच्चा है जिसने पूरी फिल्म को बनाया है।" उसी समय कमल हासन ने अपनी तारीफ सुनते हुए और दीपिका के बेबी बंप को इशारा करते हुए कहा कि ये बच्चा भी एक दिन ऐसे ही फिल्म बनाएगा। इससे फैंस कयास लगा रहे हैं कि दीपवीर को बेटा होगा।