
priyanka chopra
दीपिका की इस वर्ष फिल्म 'पद्मावत' प्रदर्शित हुयी है। इस फिल्म के बाद दीपिका इरफान खान के साथ फिल्म सपना दीदी में काम करने वाली थी। फिल्म को विशाल भारद्वाज बनाने वाले थे। फिल्म को लंबे वक्त के लिए टाल दिया गया है। कहा जा रहा है कि फिल्म के लिए जो साइनिंग अमाउंट दीपिका को दिया था वो दीपिका ने वापस कर दिया है।
दीपिका के साइनिंग अमाउंट लौटाने की वजह इरफान खान और पर्सनल कमिटमेंट हैं। इरफान इन दिनों अपनी बीमारी का लंदन में इलाज कर रहे हैं और उन्हें पूरी तरह से ठीक होने लंबा समय लगेगा, वहीं नवंबर में दीपिका की शादी होने की खबरें जोरों पर हैं। ऐसे में दीपिका के लिए फिल्म को टाइम दे पाना मुश्किल होगा। दीपिका ने विशाल से कहते हुए साइनिंग अमाउंट वापस किया है, जब इरफान वापस आएंगे वो तब साथ काम करेंगी। फिल्म की जब तक कोई डेट सामने नहीं आती तब तक साइनिंग अमाउंट रखना दीपिका को ठीक नहीं लगा।
शादी के सवाल पर भड़की दीपिका
दीपिका पादुकोण हाल ही में फिक्की लेडिज ऑर्गेनाइजेशन (एफएलओ) की ओर से आयोजित 'फाइंडिंग ब्यूटी इन इम्परफेक्शन' शीर्षक पर चर्चा में शिरकत करने पहुंची थीं। इस दौराल जब मीडिया ने उनकी शादी के बारे सवाल पूछा तो दीपिका भड़क गईं। दरअसल कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार ने दीपिका से शादी से जुड़ा सवाल पूछा तो अभिनेत्री ने कहा, 'मैं निश्चित तौर पर इस सवाल का जवाब नहीं दूंगी। इस तरह की जगह के लिए यह एक बेहद असंवेदनशील सवाल है।'
Published on:
11 Sep 2018, 1:12 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.