
दीपिका पादुकोण सहित कई बड़ी हस्तियां टीवी पर खोलेंगे अपने निजी जीवन के राज
टेलीविजन शो 'मेगा आईकन' के दूसरे सीजन में अभिनेत्री दीपिका से लेकर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान और उद्यमी रतन टाटा तक तमाम हस्ती अपने जीवन के अनुभवों को साझा करेंगे। आगामी नेशनल जियोग्राफिक सीरीज दर्शकों को प्रसिद्ध हस्तियों के करीब लाएगी, जिससे दर्शक उनसे जुड़े रोचक अनुभवों को जान सकेंगे। इस शो में दर्शक दीपिका के अलावा उनके पति व अभिनेता रणवीर सिंह को भी देखेंगे, जो अपनी पत्नी के बारे में बातचीत करेंगे।
मेगा आईकन के टीजर में रणवीर ने कहा, 'वह किसी तरह की इमोशनल परेशानियों से गुजर रही थीं, जिसके बारे में उन्हें पता भी नहीं। यह उनके अंदर विकसित होता रहा, जोकि उनके प्रदर्शन में दिखना भी शुरू हो गया। शो में दिवंगत भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की कहानी भी दिखाई जाएगी। शो के बारे में स्टार और डिजनी इंडिया (इन्फोटेनमेंट एंड किड्स) प्रमुख अनुराधा अग्रवाल ने कहा, इस शो में इन सफल हस्तियों के जीवन के अनुभवों के माध्यम से हम युवाओं को प्रेरित करने का प्रयास कर रहे हैं। 'मेगा आईकन' 2 का 20 सितंबर को प्रीमियर होगा।
Updated on:
13 Sept 2020 11:42 am
Published on:
13 Sept 2020 11:42 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
