8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जन्म के कुछ घंटे में ही दीपिका-रणवीर की बेटी का नाम सोशल मीडिया पर वायरल

Deepika Ranveer Welcome Baby Girl: दीपिका पादुकोण ने रविवार 8 सितंबर को बेटी को जन्म दिया है। अब बेबी गर्ल का नाम भी सामने आ गया है।

2 min read
Google source verification
Deepika Ranveer Welcome Baby Girl

Deepika Ranveer Welcome Baby Girl

Deepika Ranveer Welcome Baby Girl: बॉलीवुड में एक और बेबी का आगमन हो गया है। दीपवीर इस समय खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। क्योंकि कपल के घर बेटी आई है। कहा जाता है कि बेटी लक्ष्मी का रूप होती है। शनिवार को रणवीर और दीपिका ने गणेश चतुर्थी पर बप्पा के दर्शन किए थे और रविवार को कपल ने बेटी का स्वागत किया है। फैंस अभी इस खुशी को सही से सेलिब्रेट भी नहीं कर पाए थे कि दीपवीर की बेटी का नाम सोशल मीडिया पर लीक हो गया है।

दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह की बेटी का नाम (Deepika Ranveer Welcome Baby Girl)

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने फरवरी में अनाउंस किया था कि कपल माता-पिता बनने वाले हैं। सितंबर आने से पहले खबर आई कि दीपिका बच्चे को जन्म 28 सितंबर तक दे सकती हैं। शुक्रवार को दीपवीर ने मुंबई में ही बप्पा के दर्शन किए। शनिवार को एक्ट्रेस को डिलीवरी पेन शुरू हो गया और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। रविवार सुबह खबर आई कि दीपिका ने बेटी को जन्म दिया है। अब बेटी के जन्म के साथ-साथ उसका नाम भी लीक हो गया है। ये वो नाम है जो दीपिका-रणवीर के फैंस ने रखा है। कपल के चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दीपिका और रणवीर की बेटी का नाम ‘रविका’ रखा है। उनके फैंस ने उनकी बेटी का नाम कपल के नाम को आधा-आधा जोड़कर बनाया है। फैंस चाहते हैं कि वह अपनी बेटी का नाम यही रखें।

सोशल मीडिया पर दीपवीर के फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “दीपिका तुम्हें बहुत-बहुत बधाई। आपके घर लक्ष्मी आई है।” दूसरे ने लिखा, “दीपिका-रणवीर आप दोनों अपनी बेटी का नाम रविका ही रखना।” तीसरे ने लिखा, क्या बात है पहले रणबीर कपूर को बेटी हुई, फिर वरुण धवन के घर भी बेटी का जन्म हुआ और अब दीपिका-रणवीर के घर भी बेटी ही जन्म लिया है। बता दें, दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ से शुरू हुई थी। इसके बाद कपल ने शादी कर फैंस को खुश कर दिया था। अब दोनों के घर बेटी का जन्म हुआ है और एक बार फिर सोशल मीडिया पर कपल छाए हुए हैं।