9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिर्फ दीपिका-रणवीर की शादी में खाने को मिलेगी यह डिश, फिर दोबारा कहीं नहीं बनाने की लगाई शर्त

दोनों स्टार्स की शादी पारिवारिक और पारंपरिक रिति-रिवाज से होगी। संगीत सेरेमनी 13 नवंबर को होगी। वही, 15 नवंबर को विला देल बालबियानो में शादी की पूरी तैयारी है।

2 min read
Google source verification
deepika padukone ranveer singh

deepika padukone ranveer singh

बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की जोड़ी। ये जोड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। बता दें कि दोनों 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वहीं खबर आ रही है की दोनों इटली के लेक कोमो में शादी करेंगे। अब चर्चा है की इस शाही शादी की सबसे खास चीज यानी भोज की तैयारियां भी शाही तरीके से शुरू हो गई है। बता दें कि इस इसके लिए एक खास तरह का कॉन्ट्रेक्ट शेफ से साइन करवाया जाएगा। जानें क्या है वो कॉन्ट्रेक्ट?

कुछ ऐसा होगा शेफ के साथ कॉन्ट्रेक्ट:
दीपिका-रणवीर की शादी की खबर सामने आने के बाद से ही दोनों सुर्खियों में बने हुए हैं। बात दें कि शादी की डेट और कॉर्ड के सामने आते ही उनके फैंस उस खास पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जिस पल दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। इन्हीं तैयारियों के बीच अब उनकी शादी में खास भोज की भी खबर आ रही है। जूम टीवी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के दिन खास भोज बनवाएंगे। इसके लिए शेफ को शर्तों में बांधा गया है। उनसे कहा गया है कि वह ऐसा खाना फिर कहीं नहीं बनाएगा। यानी दीपिका और रणवीर की शादी में जो खाना एक बार बनेंगा वो फिर दुबारा कहीं नहीं बनेगा।

मेहमानों और शेफ के लिए होगा ड्रेस कोड:
बता दें कि दोनों स्टार्स की शादी पारिवारिक और पारंपरिक रिति-रिवाज से होगी। संगीत सेरेमनी 13 नवंबर को होगी। वही, 15 नवंबर को विला देल बालबियानो में शादी की पूरी तैयारी है। वहीं शादी में शामिल डिशेज चुनिंदा और बेहद खास होंगी। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो शादी में सभी मेहमान एक ही रंग के परिधानों में नजर आएंगे। यहां तक कि वेटर्स भी खास किस्‍म के ड्रेस कोड में होंगे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग