
होली का जश्न शुरू हो चुका है। ऐसे में अगर आप भी होली की लुक को लेकर कंफ्यूज हो रही हैं और समझ नहीं पा रही हैं कि क्या पहनें तो बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस के लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। अब इंडस्ट्री की पठान लेडी दीपिका पादुकोण को ही देख लीजिए। होली के रंगों से सराबोर एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की स्लीवलैस लॉन्ग ड्रेस पहनी है। इनके लुक से आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

दूसरे नंबर पर हैं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, जिन्होंने स्लीवलैस व्हाइट टॉप पहना हुआ है। जबकि साथ में जींस और हाई पोनीटेल बनाकर अपने होली लुक को कंपलीट किया है। आप भी ये लुक ट्राई कर सकती हैं।

अगर आप एकदम सेलिब्रिटी स्टाइल की होली सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो जाह्नवी कपूर के इस लुक को रिक्रिएट कर सकते हैं, जिसमें उन्होंने व्हाइट मिरर वर्क किया हुआ लहंगा कैरी किया है।

बॉलीवुड की फैशनिस्टा सोनम कपूर को होली का त्योहार काफी पसंद हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस ने फुल स्लीव्स का व्हाइट अनारकली सूट पहना हुआ है। आप भी ऐसी ड्रेस ट्राई कर सकती हैं।

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का यह होली लुक भी बहुत खूबसूरत लगेगा। जिसमें एक्ट्रेस ने बेहद ही सुंदर ट्रांसपेरेंट चूड़ीदार कुर्ता पहना हुआ है, जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का यह सिंपल बट स्टाइलिश लुक भी काफी अच्छा है होली के लिए। कंफर्टेबल रहने के लिए आप भी व्हाइट कलर की शार्ट कुर्ती और पटियाले के साथ पिंक कलर का दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।

भोजपुरी क्वीन मोनालिसा भी होली के मौके पर अपने फैंस को परफेक्ट आउटफिट गोल दे रही हैं। शॉर्ट जॉगर्स और कलरफुल टॉप में जैसे वे खूबसूरत लग रही हैं। वैसे आप भी उनके लुक को रिक्रिएट कर खुबसूरत लग सकती हैं।