7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंबानी की पार्टी में जिस लाल साड़ी में पहुंची दीपिका पादुकोण उसकी कीमत सुन झन्ना जाएगा सिर, इतने में घूम आएंगे विदेश

अंबानी परिवार में इन दिनों खुशी का महौल है और भला हो भी क्यों न मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की सगाई जो हुई है। हाल ही में राधिका मर्चेंट संग अनंत अंबानी की सगाई हुई। इस दौरान कई बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा लगा, लेकिन सभी की निगाहें दीपिका की लाल साड़ी पर टिक गईं।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Jan 21, 2023

fgdg.jpg

deepika padukone

गुरुवार का दिन अंबानी परिवार के लिए बेहद खास रहा। ये अवसर था मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत की सगाई का। मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में गोल धना और चुनरी विधि की रस्में निभाई गईं। राधिका मर्चेंट पति अनंत के साथ-साथ ससुर मुकेश अंबानी का हाथ थामे भी नजर आईं।

इस बड़े सलिब्रेशन का कई फिल्मी सितारे हिस्सा बने। सभी अपने बेस्ट आउटफिट्स में नजर आए। कुछ ने सूट में कहर ढ़ाया। तो किसी ने अपने लंहगे से महफिल लूट ली, लेकिन जैसे ही पठान की एक्ट्रेस दीपिका की एंट्री हुई सभी की निगाहें उन पर टिक गईं। इस दौरान बॉलीवुड की मस्तानी ने सारी लाइमलाइट चुरा ली।

मस्तानी अपने पति रणवीर सिंह के साथ हाथ में हाथ डालें वेन्यू पर पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस ने गोल्डन कढ़ाई वाली रेड साड़ी पहनी थी, जो कि बेहद खूबसूरत लग रही थी।

यह भी पढ़ें- शिल्पा शिंदे ने किया 'बिग बॉस' के विनर के नाम का खुलासा!

दीपिका पादुकोण ने अनंत अंबानी की सगाई में पूरी तरह ट्रेडिशन अटायर कैरी किया। लाल रंग की साड़ी में गोल्डन कढ़ाई इसकी सुंदरता को और बढ़ा रही थी तो जितनी ग्रेसफुल दीपिका ने इसे कैरी किया उसकी भी प्रशंसा हो रही है, हालांकि इस साड़ी की कीमत सुन आपके कान खड़ा हो जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस इस साड़ी की कीमत करीब 1.5 लाख बताई जा रही है। इस साड़ी को सेलिब्रिटी डिजाइनर शलीना नथानी ने डिजाइन किया है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि दीपिका इंडियन आउटफिट में काफी क्लासी और सुंदर लगती हैं।

वहीं अनंत अंबानी की होने वाली दुल्हनिया राधिका मर्चेंट भी खूब जच रही थीं। उन्होंने फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला के डिजाइनर लहंगे को पहना था। इस लुक में राधिका बेहद खूबसूरत दिखाई दीं।

सगाई की रिसेप्शन पार्टी में कैटरीना कैफ के लुक ने सभी के होश उड़ा दिए। कैटरीना ने वाइट डिजाइनर को-ओर्ड सेट को चुना जिसे रितिका मीरचंदानी ने डिजाइन किया था।

अंबानी के इस जश्न में सलमान खान, शाहरुख खान से लेकर जाह्नवी कपूर, ऐश्वर्या राय, बोनी कपूर, अर्जुन कपूर तक कई जाने माने चेहरे दिखाई दिए। सभी के लुक जमकर वायरल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- एक्टिंग छोड़ सब्जी बेचने को लगे 'डॉ मशहूर गुलाटी'!