9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्टिंग छोड़ सब्जी बेचने को लगे ‘डॉ मशहूर गुलाटी’! फोटो शेयर कर लिखी ये बात

‘कॉमेडी नाइट विद कपिल’ में डॉक्टर मशहूर गुलाटी और गुत्थी की भूमिका हर घर में अपनी पहचान बनाई। बच्चे से लेकर बूढ़े तक हर कोई इनकी एक्टिंग का मुरीद है। अब कॉमेडियन की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो सब्जी बेचते नजर आ रहे हैं।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Jan 21, 2023

 sunil grover

sunil grover

डॉक्टर मशहूर गुलाटी और गुत्थी के किरदार से सभी को गुदगुदाने वाले सुनील ग्रोवर अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इनका स्टाइल लोगों को हंसने पर मजबूर कर देता है। अब इनकी एक तस्वीरे तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में कॉमेडियन सब्जी बेचते नजर आ रहे हैं।

हाल ही कॉमेडियन ने एक फोटो अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है। फोटो में वह आलू प्याज बेचते नजर आ रहे हैं। उन्होंने फोटो शेयर की है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि वह आलू प्याज का ढेर आगे लगाए बैठे हैं।

उन्होंने इस फोटो को कैप्शन दिया है, हमरी अटरिया। फोटो शेयर करने के कुछ देर में ही यह वायरल हो गया और फैंस इसपर खूब कमेंट भी कर रहे हैं। एक फैन ने पूछा, अब ये काम शुरू कर दिए।

यह भी पढ़ें- संभावना सेठ ने जॉइन की 'आम आदमी पार्टी

वहीं एक और फैन ने पूछा- कैसे दिए आलू प्याज।

एक यूजर ने 'वेलकम' मूवी का फेमस डायलॉग लिखा, 'आलू ले लो, कांदा ले लो, सुबह से ना एक आलू बिका है ना ही आधा कांधा।'

एक ने तो ये कह दिया, 'कपिल शर्मा शो ज्वॉइन कर लो ये सब नहीं करना पड़ेगा फिर।'

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब सुनील ने ऐसी फोटो शेयर की हो। इससे पहले उन्होंने अपनी एक पोस्ट शेयर की थी। उसमें कॉमेडियन दूध बेचने वाली बाइक पर सवार नजर आए थे। फोटो में सुनील ग्रोवर बाइक पर बैठे दिख रहे थे। बाइक के दोनों ओर दूध के बड़े-बड़े कैन टंगे हुए थे। फोटो में वह सर्दियों के कपड़ों में नजर आ रहे थे। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- दूध मचाले।

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में कॉमेडियन फिल्म Goodbye में नजर आए थे। इस फिल्म में एक पुजारी के रोल में हैं। ये फिल्म 7 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना और नीना गुप्ता लीड दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें- हॉलीवुड से कपड़ों के आइडिया चुराती हैं उर्फी जावेद!