26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीपिका सहित इन अभिनेत्रियों ने खोले अपने बेडरूम के राज, सोनम कपूर को पसंद है डर्टी टॉक

बॉलीवुड के कई सेलेब्स ऐसे हैं जिन्होंने बातों ही बातों में अपने बेडरूम सीक्रेट्स तक शेयर कर दिए हैं।

3 min read
Google source verification
deepika.jpg

हमारे बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं और वही बॉलीवुड सितारों की फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है और इन सितारों के फैंस अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर बड़ी छोटी बातें जानने के लिए बेहद उत्सुक रहते है। एक वक्त ऐसा हुआ करता था जब बॉलीवुड सेलेब्स अपनी पर्सनल लाइफ या सीक्रेट्स को छुपाकर रखते थे, लेकिन इन दिनों देखा जा रहा है कि आजकल सेलेब्स अपनी निजी जिंदगी के बारें में बताने से बिल्कुल भी हिचकते नहीं है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड के कई सेलेब्स ऐसे हैं जिन्होंने बातों ही बातों में अपने बेडरूम सीक्रेट्स तक शेयर कर दिए हैं। इनमें दीपिका पादुकोण से लेकर सैफ अली खान जैसे मशहूर सेलेब्स के नाम तक शामिल हैं। चलिए आपको सेलेब्स के रूम सीक्रेट्स के बारें में खुलकर जानकारी देते हैं।

सोनम कपूर (Sonam Kapoor)

वोग के एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने बेडरूम सीक्रेट्स के बारें में बात की थी। सोनम ने बताया था कि वो रात में अपने बेडरूम की लाइट कभी बंद नहीं करती हैं। उन्हें लाइट खुली रखना ही पसंद है। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया था कि उन्हें बेडरूम में क्या पसंद है। उन्होंने कहा कि मुझे एक्साइटेड करने के लिए फोर प्ले से ज्यादा डर्टी टॉक्स पसंद है। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें हैंड जॉब बिल्कुल पसंद नहीं हैं। गौरतलब हो कि सोनम ने 8 मई, 2018 को लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड रहे बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी कर ली थी। सोनम और आनंद अपनी शादीशुदा जिंदगी खूब इन्जॉय कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर 2018 में अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस संग शादी की थी। शादी के बाद जब प्रियंका से उनके रूम सीक्रेट्स के बारें में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने बताया कि निक रातभर उन्हें सोने नहीं देते हैं। प्रियंका ने बताया था कि निक जोनस को डायबिटीज की शिकायत है। जिसकी वजह से वो परेशान रहते हैं। प्रियंका ने बताया कि निक को नींद में भी पता होता है कि उनका शुगर लेवल कितना है।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

साल 2019 में एक ब्यूटी अवॉर्ड्स के दौरान दीपिका ने पति रणवीर सिंह के बेडरूम सीक्रेट्स का खुलासा किया था। दीपिका ने रणवीर के बारें में बताया था कि वो बाथरूम और तैयार होने में बहुत टाइम लगाते हैं। दीपिका ने बताया था कि रणवीर बेड पर भी बहुत टाइम लगाते हैं। साथ ही वो जल्दी सोने नहीं जाते हैं। दीपिका की ये बात सुनकर वहां पर मौजूद लोग जोरों से हंसने लगे थे।

यह भी पढ़ें- आखिर क्यों आमिर खान ने श्रीदेवी का हीरो बनने से कर दिया था इंकार

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों एक्टर अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप में हैं। मलाइका भी अपने रूम सीक्रेट्स शेयर कर चुकी हैं। एक शो में जब मलाइका अरोड़ा से पूछा कि गया कि ‘उन्हें सेक्स में कौन-सी पॉजिशियन पसंद है? तो एक्ट्रेस ने बताया कि ‘उन्हें ऊपर लेटे रहना काफी पसंद है।’

यह भी पढ़ें- जब अमिताभ बच्चन के पास खाने तक के लिए नहीं थे पैस, स्टाफ से उधार मांगकर चलाया था काम