10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खूबसूरत दिखने के लिए दीपिका करती हैं ऐसे-ऐसे काम, साबुन की जगह लगाती हैं…

दीपिका पादुकोण एक्टिंग के साथ फैशन और स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। लाखों लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं।
2 min read
Google source verification
Deepika padukone

Deepika padukone

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक्टिंग के साथ फैशन और स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। लाखों लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। वे न सिर्फ फैशन और ब्यूटी क्वीन हैं बल्कि रेड कारपेट से लेकर हर मौके पर उनका लुक और स्टाइल अलग ही नजर आता है। उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। खूबसूरत दिखने के लिए वे मेकअप करते वक्त छोटी से छोटी बात का ध्यान रखती हैं। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने ब्यूटी और मेकअप टिप्स साझा किए।

आंखों का विशेष ध्यान
दीपिका ने बताया कि वह मेकअप करते वक्त आंखों का विशेष ध्यान रखती हैं। उन्होंने कहा,'पहले मैं अपनी निचली पलकों पर कोई भी मेकअप प्रोडक्ट लगाने से परहेज करती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। मैं अपनी पलकों को मेकअप से कंप्लीट करती हूं।' आंखों को ब्लैक आइलाइनर से हाइलाइट करने के साथ वे होठों पर रेड लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं।

साबुन की जगह लूफा
एक्ट्रेस ने बताया, मैं साबुन की जगह लूफा इस्तेमाल करती हूं।' उनका कहना है कि इसका प्रयोग करने से रक्त संचार सही रहता है और यह त्वचा की डेड सेल्स को भी निकालने में सहायक होता है। इससे स्किन में चमक आती है।

फेवरेट मेकअप प्रोडक्ट
'डिंपल गर्ल' ने बताया कि उनका फेवरेट मेकअप प्रोडक्ट मस्कारा है। साथ ही उन्होंने कहा,'मैं मेकअप के लिए फाउंडेशन का नेचुरल शेड और ब्राउन रंग की आईशेडो ज्यादा पसंद करती हूं।' एक्ट्रेस ने कहा कि मैं ब्लैक आइलाइनर की पतली लाइन और मस्कारा के टच के साथ अपने लुक को कंप्लीट करती हूं।'

सोने से पहले मेकअप हटाना जरूरी
उन्होंने बताया, 'मैं बिस्तर पर जाने से पहले मेकअप हटाकर अपनी त्वचा को साफ करती हूं। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं कितनी थकी हूं या मेरा दिन कितना व्यस्त रहा, मैं हमेशा ये काम करती हूं।' दीपिका दिन में दो बार सनस्क्रीन लगाती हैं और त्वचा को हाइड्रेट करने के लिए नाइट क्रीम लगाती हैं। वहीं त्वचा को डिटॉक्स करने के लिए उन्हें क्ले मास्क पसंद है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग