
देव आनंद फिल्म इंडस्ट्री के सबसे मशहूर एक्टर्स में से एक रहे हैं।
मरहूम एक्टर देव आनंद के मुंबई स्थित बंगले को बेचे जाने की रिपोर्ट का उनके परिवार ने खंडन किया है। देव आनंद के भतीजे केतन आनंद ने एक इंटरव्यू में कहा है कि मीडिया में बिना फैमिली से पूछे ऐसी खबरें चलाई गई हैं। ये गलत न्यूज है। ये सब पब्लिसिटी पाने का हथकंडा है। इन खबरों में कुछ भी सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा किअ मैंने देव आनंद की बेटी देविना और देव आनंद के बेटे सुनील से बात की है। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि किसने ये खबर चलाई।
oमीडिया में क्या रिपोर्ट चली थी
हाल ही में मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि देव आनंद के जुहू स्थित इस बंगले को परिवार ने 350 से 400 करोड़ रुपए बेचा गया है। बंगले को एक रियल एस्टेट कंपनी ने खरीदा है जो इसे तोड़कर इसकी जगह 22 मंजिला टावर बनाएगी। इस बंगले के बिकने की बात सामने आने के बाद अब खुद देव आनंद के भतीजे ने इसे पूरी तरह से गलत करार दे दिया है। उन्होंने ये भी कहा है कि आगे ऐसी खबरें आई तो हम इस पर लीगल एक्शन की भी सोच सकते हैं।
Published on:
22 Sept 2023 06:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
