3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धड़क की पहले हिस्से की शूटिंग पूरी…

मराठी की सुपरहीट फिल्म सैराट की है रीमेक, 6 जुलाई को होगी रीलीज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 21 Dec 2017, 12:50 PM IST

dhadak

dhadak

श्री देवी की बेटी जाहनवी और शाहिद कपूर के भाई ईशान की पहली फिल्म धड़क की शूटिंग खत्म हो गई है।फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों से राजस्थान मेें चल रही थी।ये एक रोमाटिंक फिल्म है जिसके निर्देशक शंशाक खेतान है और सह-निर्माता करण जौहर। ये फिल्म मराठी की सुपरहीट फिल्म सैराट की ही हिन्दी रीमेक है। सैराट फिल्म को दर्शकों ने काफी पंसद किया था। मराठी भाषा में होने के बावजूद भी इसे हिन्दी सिनेमा के दर्शकों ने काफी सराहा था इस फिल्म की बेहतरीन पठकथा का अंदाजा इसी से लगा सकते है कि फिल्म देखकर कुछ दर्शकों ने ये तक कह दिया था कि - इस फिल्म ने हॉलीवुड की फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। धड़क में जाहनवी और ईशान के बीच रोमाटिंक कैमस्टरी दिखाई गई है। उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को भी काफी पंसद आएगी।

बॉलीवुड में हमेशा से ही स्टार किड की चर्चा रही है। अभिषेक बच्चन से लेकर रणवीर कपूर तक। सबको सिनेमाहॉल के पर्दे पर रीलीज होता देखने की चाहत दर्शकों को रही है। सबकी उम्मीद बॉलीवुड स्टार के बाद उनके बच्चों से भी वैसी ही रहती है। इसी कड़ी में अब जाहनवी और शाहिद कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। दोनों ही बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म करने जा रहें हैं।गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने अपने twitter अकाउंट से फिल्म की शूटिंग की एक फोटो शेयर की थी जिसमें जाहनवी और ईशान नजर आ रहे थे। दोनों ही काफी इंटेस लुक में थे और सामने एक बंदूक रखी हुई थी। देखना दिलचस्प होगी की इन दोनों ही स्टार किड की ये पहली फिल्म को दर्शकों का कितना प्यार मिलेगा। फिल्म के दूसरे हिस्से की शूटिंग जल्द ही शुरु हो जाएगी। ये फिल्म 6 जुलाई 2018 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। देखना दिलचस्प होगी की एक सुपरहीट फिल्म की रीमेक को दर्शकों की कितनी सराहना मिलेगी।