7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युजवेंद्र चहल की नई गर्लफ्रेंड के आते ही धनश्री का छलका दर्द! बोलीं- ये एक फैंशन…

Dhanashree Varma drops cryptic message: धनश्री वर्मा का तलाक के बाद पहली बार दर्द सामने आया है। उन्होंने जो कहा उसे पढ़कर फैंस का कहना है कि उन्होंने इस पोस्ट में दिल खोलकर रख दिया।

2 min read
Google source verification
Dhanashree Varma drops cryptic message

Dhanashree Varma drops cryptic message

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma divorce: क्रिकेटर धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल का तलाक हुए काफी समय बीत गया है, लेकिन दिल में दर्द आज भी है। धनश्री के लेटेस्ट पोस्ट के बाद फैंस का कहना है कि युजवेंद्र चहल ने धनश्री को छोड़ा है और आज भी धनश्री युजवेंद्र की यादों में कैद हैं। धनश्री अक्सर पोस्ट शेयर करती रहती हैं, लेकिन इस बार उनका पोस्ट देख फैंस उनके तलाक के दर्द और आंखों में आंसुओं का अंदाजा लगा रहे हैं। वही कई लोगों ने कहा था कि युजवेंद्र को धनश्री ने धोखा दिया है या छोड़ा हैं तो लोगों के उसी भ्रम को धनश्री ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। उनका लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर खलबली मचा रहा है।

धनश्री ने किया क्रिप्टिक पोस्ट (Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma divorce)

धनश्री अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपने डांस वीडियो और फैंस के साथ अपने दुख सुख शेयर करती रहती हैं। रविवार को हुए इंडिया और न्यूजीलैंड के मैच के दौरान उनके एक्स हसबैंड युजवेंद्र चहल को आरजे महाविश के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा गया। इससे पहले भी दोनों को साथ में कई बार स्पॉट किया गया है। इसके बाद फैंस ने दोनों के रिश्ते को कंफर्म करते हुए कहा कि आरजे महाविश की वजह से ही धनश्री और युजवेंद्र चहल का तलाक हुआ है। कई लोगों ने धनश्री पर आरोप लगाए कि उन्होंने युजवेंद्र चहल को धोखा दिया है। इसी बीच अब धनश्री ने पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘औरतों को ब्लेम करना हमेशा से एक फैशन रहा है।’

यह भी पढ़ें: हिना खान की कैंसर से टूटी हिम्मत! पोस्ट में दिखी इमोशमल, लिखा- समय…

फैंस कर रहे धनश्री के पोस्ट पर कमेंट (Dhanashree Varma Instagram)

धनश्री के इसी पोस्ट को देखते हुए फैंस का कहना है कि धनश्री ने इशारों-इशारों में यह साफ कर दिया है कि जो लोग उन्हें तलाक के लिए उन्हें जिम्मेदार मान रहे हैं सारी गलती उनकी नहीं है। तलाक में गलती एक आदमी की भी हो सकती है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, ‘चार शब्दों में सब कह दिया।’ दूसरे ने लिखा, “नाम लिए बिना अपना बदला ले लिया।” तीसरे ने लिखा, “धनश्री आप और चहल भाई दोबारा एक साथ आ जाओ।” एक अन्य यूजर ने लिखा, "युजवेंद्र की जिंदगी में दूसरी लड़की आई तो धनश्री भाभी को बुरा लग गया।"