अभिनेता सुनील दत्त के लिए भी अपनी बेटी को विदा करना काफी इनोशनल पल रहा था। बेटी प्रिया दत्त की शादी के दौरान सुनील दत्त पूरे समय पत्नी नर्गिस की तस्वीर के साथ मंडप में बैठे नजर आए थे। जब उन्होंने प्रिया की विदाई की तो बहुत ही भावुक हो गए थे। नर्गिस अपने बेटी की शादी देखना चाहती थीं, लेकिन उनकी यह इच्छा पूरी ना हो सकी।