89 साल की उम्र में धर्मेंद्र के चाहने वालों की कमी नहीं है। वह जो भी पोस्ट करते है उनके फैंस झट से कमेंट करने लगते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। धर्मेंद्र ने एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपने पुराने दोस्त मनोज कुमार और खुद की एक फोटो डाली है। यह फोटो दोनों के जवानी के दिनों की है। दोनों सुपरस्टार इस फोटो में बेहद स्मार्ट लग रहे हैं। फोटो में नजर आ रहा है कि दोनों ने एक ही ट्रॉफी पकड़ रखी है। हालांकि, फोटो ज्यादा साफ नहीं है लेकिन मनोज कुमार और धर्मेंद्र दोनों काफी हंस रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा, “मनोज, मेरे यार, तेरे साथ बीता हर पल बहुत याद आएगा।”