रिपोर्ट्स के अनुसार, जैकलीन को हाल ही में IPL इवेंट में परफॉर्म करना था, लेकिन अपनी मां की तबीयत खराब होने की वजह से उन्होंने यह इवेंट छोड़ दिया और अपने परिवार के पास रहने का फैसला लिया। जैकलीन को 26 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले IPL मैच में शामिल होना था, लेकिन उन्होंने अपनी मां की देखभाल के लिए इस इवेंट को मना कर दिया था। अब उनके सिर से मां का साया हमेशा के लिए छिन गया है। उनकी मां जो उन्हें हर परेशानी में सपोर्ट करती थीं उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है।