21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्मेन्द्र ने Mala Sinha की वर्षों पुरानी तस्वीर शेयर कर कहा- बॉबी आपकी गोद में है, इसे आशीर्वाद दें

धर्मेन्द्र ( Dharmendra ) ने एक तस्वीर शेयर कि है जिसमें माला सिन्हा ( Mala Sinha ) की गोद में छोटे से बॉबी देओल ( Bobby Deol ) हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में धर्मेन्द्र ने लिखा,'माला जी, जन्मदिन मुबारक। सुखद यादें। आपकी गोद में बॉबी है, उसे 'आश्रम' के लिए आशीर्वाद की जरूरत है। आपको खुश और स्वस्थ देखना हमें पसंद है। मिस यू।'

2 min read
Google source verification
धर्मेन्द्र ने Mala Sinha की वर्षों पुरानी तस्वीर शेयर कर कहा- बॉबी आपकी गोद में है, इसे आशीर्वाद दें

धर्मेन्द्र ने Mala Sinha की वर्षों पुरानी तस्वीर शेयर कर कहा- बॉबी आपकी गोद में है, इसे आशीर्वाद दें

मुंबई। अभिनेता धर्मेन्द्र ( Dharmendra ) ने एक्ट्रेस माला सिन्हा ( Mala Sinha ) को 11 नवंबर को जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई देते हुए बेटे बॉबी देओल ( Bobby Deol ) के लिए आशीर्वाद मांगा। माला सिन्हा का ये 84वां जन्मदिन है। कई अन्य सेलेब्स ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

यह भी पढ़ें : कोरोना के कारण खूब ली दवाईयां, तमन्ना का शरीर हो गया था भारी, हर पल लगता था मरने का डर

धर्मेन्द्र ने एक तस्वीर शेयर कि है जिसमें माला सिन्हा की गोद में छोटे से बॉबी देओल हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में धर्मेन्द्र ने लिखा,'माला जी, जन्मदिन मुबारक। सुखद यादें। आपकी गोद में बॉबी है, उसे 'आश्रम' के लिए आशीर्वाद की जरूरत है। आपको खुश और स्वस्थ देखना हमें पसंद है। मिस यू।'

अल्बर्ट सिन्हा की जगह माला सिन्हा रखा नाम

गौरतलब है कि बॉलीवुड में माला सिन्हा उन गिनी चुनी चंद अभिनेत्रियों में शुमार की जाती हैं जिनमें खूबसूरती के साथ बेहतरीन अभिनय का भी संगम देखने को मिलता है। माला सिन्हा का जन्म 11 नवम्बर 1936 को हुआ था और वह अभिनेत्री नर्गिस से प्रभावित थीं और बचपन से ही उन्हीं की तरह अभिनेत्री बनने का ख्वाब देखा करती थीं। उनका बचपन का नाम आल्डा था और स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे उन्हें 'डालडा' कहकर पुकारा करते थे। बाद में उन्होंने अपना नाम अल्बर्ट सिन्हा की जगह माला सिन्हा रख लिया।

धर्मेन्द्र के साथ खूब जमी जोड़ी
माला सिन्हा ने अपने सिने करियर में उस दौर के सभी दिग्गज अभिनेताओं के साथ अभिनय किया। इनमें राज कपूर, शम्मी कपूर, गुरुदत्त, दिलीप कुमार जैसे कलाकार शामिल थे। माला सिन्हा के सिने करियर में उनकी जोड़ी अभिनेता धर्मेन्द्र के साथ खूब जमी। सबसे पहले यह जोड़ी 1962 में प्रदर्शित फिल्म 'अनपढ़' में पसंद की गयी। इसके बाद इस जोड़ी ने 'पूजा के फूल', 'जब याद किसी की आती है', 'नीला आकाश', 'बहारें फिर भी आयेगी' और 'आंखे' (1968) जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। धर्मेन्द्र के अलावा उनकी जोड़ी विश्वजीत, प्रदीप कुमार और मनोज कुमार के साथ भी पसंद की गयी।

सी.पी.लोहानी शादी

वर्ष 1966 में माला सिन्हा को नेपाली फिल्म 'माटिघर' में काम करने का मौका मिला। फिल्म के निर्माण के दौरान उनकी मुलाकात फिल्म के अभिनेता सी.पी.लोहानी से हुई। फिल्म में काम करने के दौरान माला सिन्हा को उनसे प्रेम हो गया और बाद में दोनों ने शादी कर ली। माला सिन्हा ने लगभग 100 फिल्मों मे काम किया है। माला सिन्हा इन दिनों बॉलीवुड में सक्रिय नहीं है।