scriptकभी नहीं थे खाने के भी पैसे, पहली फिल्म के मिले 55 रुपए, ऐसे बनाई 500 करोड़ की प्रोपर्टी, अब भी कमाते हैं करोड़ों | Dharmendras food outlet He-Man sealed by Karnal Municipal Corporation | Patrika News
बॉलीवुड

कभी नहीं थे खाने के भी पैसे, पहली फिल्म के मिले 55 रुपए, ऐसे बनाई 500 करोड़ की प्रोपर्टी, अब भी कमाते हैं करोड़ों

कभी dharmendra के पास नहीं थे खाना खाने के पैसे, एक फिल्म के लिए मिले थे 55 रुपए, शुरुआत में किया काफी स्ट्रगल, अब इतने करोड़ रुपए प्रोपर्टी के मालिक….

मुंबईMay 22, 2020 / 10:07 am

भूप सिंह

Dharmendra

Dharmendra

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र Dharmendra को बॉलीवुड में ही-मैन ‘He-Man’ के रूप में पहचाना जाता है। वे जमीन से जुड़े अभिनेता हैं। वे 84 साल के हो चुके हैं और अब इंडस्ट्री से दूर अपने फॉर्महाउस पर फल और सब्जियां उगाने में व्यस्त हैं। उनका जन्म 8 दिसंबर, 1935 को लुधियाना में हुआ था। शुरुआत उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा। कभी उनके पास खाने तक पैसे नहीं थे। वे अपने दम पर करोड़ों के मालिक बने हैं। उन्होंने दो शादी की है पहली 1954 में प्रकाश कौर से और दूसरी वर्ष 1980 में अभिनेत्री और पॉलिटिशियन हेमा मालिनी से। आइए जानते हैं जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स।

 

 

Dharmendra

लोनावाला में खेती बाड़ी में व्यस्त
धर्मेंद्र फिलहाल अपने लोनावाला फॉर्महाउस पर फल सब्जियां उगाने में व्यस्त हैं। यह फॉर्महाउस 11 एकड़ में फैला है। इस फॉर्महाउस की कीमत 12 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा धर्मेंद्र के मुंबई में दो बंगले हैं। उनका एक बंगला मुंबई के जुहू इलाके में स्थित है। जिसकी कीमत 90 करोड़ रुपए है। जबकि गोरेगांव स्थित उनके बंगले की कीमत करीब 2.5 करोड़ है। वहीं उनकी पत्नी हेमा के पास मुंबई में 50 करोड़ रुपए की कीमत के 5 फ्लैट है।

 

‘ही-मैन’ के रेस्त्रां को नगर निगम ने किया था सील
धर्मेंद्र का ‘ही-मैन’ रेस्त्रां करनाल स्थित है और इस पर नगर निगम ने मार्च महीने में कार्यवाही की है। खबर है नगर निगम के अधिकारी रेस्त्रां में पहुंचे और इसमें मौजूद सभी ग्राहकों और कर्मचारियों को बाहर निकाल सील करके गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया। निगम के अधिकारियों का कहना है कि बीते साल कई मालिकों को नोटिस दिए थे, लेकिन कोई जवाब नहीं आया इसलिए हमने यह कार्रवाई की है। धर्मेंद्र ने इस रेस्त्रां को 14 फरवरी को शुरू किया था।

 

dharmendra1.jpg

करीब 500 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र सिंह देओल के पास करीब 500 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनका विजेयता फिल्म नाम का एक प्रोडक्शन हाउस भी है। जिसके बैनर तले कई हिट फिल्मों का निर्माण किया है। धर्मेंद्र के पास कई घर, फॉर्महाउस और होटल हैं। इसके अलावा उनके पास रेंज रोवर, मर्सिडीज और कई कारें हैं। उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से की। इस फिल्म के लिए उन्हें 55 रुपए मिले थे। जिसके बाद उन्होंने इतनी बड़ी संपत्ति बनाई। आज बाॅलीवुड में सबसे ज्यादा उम्रदराज होने के बाद भी करोड़ों संपत्ति के मालिक हैं।

 

Dharmendra
19 साल की उम्र में हो गया था विवाह
धर्मेंद्र के पिता किशन देओल हेड मास्टर थे और मां सतवंत कौर हाउस वाइफ थीं। धर्मेंद्र के कुल छह भाई बहन थे। उनका 19 साल की छोटी उम्र में प्रकाश कौर से विवाह हो गया था।
dharmendra-3.jpg

धर्मेंद्र की पहली शादी के वक्त 6 साल की थीं हेमा
धर्मेंद्र ने पहली शादी साल 1954 में प्रकाश कौर से की थी। धर्मेंद्र की पहली शादी के समय उनकी दूसरी बीवी हेमा सिर्फ 6 साल की थी। बाद में उन्होंने हेमा से साल 1980 में दूसरी शादी की थी। हेमा से धर्मेंद्र को दो बेटियां है। जिनके नाम ईशा देओल और अहाना देओल है। वहीं प्रकाश कौर से धर्मेंद्र को दो बेटे सनी और बॉबी देओल और दो बेटियां विजेता और अजेता देओल है।

 

dharmendra-4.jpg

ड्रिलींग में नौकरी करते थे धर्मेंद्र
छोटी उम्र में शादी होने के बाद धर्मेंद्र को उस वक्त घर परिवार चलाने के लिए मजबूरन एक अमरीकन ड्रिलिंग कंपनी में नौकरी करनी पड़ी।

 

dharmendra-2.jpg

बचपन से था एक्टिंग रूझान
धर्मेंद्र को बचपन से ही सिनेमा का शौक था। वे 15 साल की उम्र से ही चोरी-छिपे अभिनेता दिलीप कुमार की फिल्में देखने जाया करते थे और शायद यही वो वजह थी जब धर्मेंद्र शीशे के आगे दिलीप साहब की नकल किया करते थे और मुंबई जाने का सपना देखा करते थे। जब धर्मेंद्र का मन सिनेमा के अलावा और कहीं नहीं लगा तो उन्होंने अपनी मां को ये बात बताई तो मां ने उनसे अर्जी डालने को कहा।

 

dharmendra-6.jpg

टेलैंट हंट ने खोले बॉलीवुड के दरवाजे
बॉलीवुड का एक फेमस डायलॉग है कि अगर आप किसी चीज को शिद्दत से चाहते हैं तो सारी कायनात उसे आपसे मिलाने की कोशिश करती है। ऐसा ही कुछ धर्मेंद्र के साथ भी हुआ। उन्होंने वर्ष 1958 में फिल्म मैग्जीन ने एक टेलैंट हंट कॉन्टेस्ट कराया और 23 साल के धर्मेंद्र ने इसमें हिस्सा लिया। हीमैन जैसी काया और हीरो जैसी सूरत वाले धर्मेंद्र ये फिल्मफेयर कॉन्टेस्ट जीतने में कामयाब रहे थे। उनकी पहली फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ है।

 

dharmendra-13.jpg

चेक भी कैश नहीं करा पाए थे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र को अपनी फिल्म ‘बंदनी’ के लिए मेहताने के तौर पर 500 रुपए का चेक लिया मिला। उस दौरान धर्मेंद्र का किसी भी बैंक में अकाउंट नहीं था और वे अपने पहले चेक को कैश भी नहीं करा पाए थे।

 

dharmendra-14.jpg

भूखे पेट ही सो जाते थे धर्मेंद्र
फिल्म ‘बंदनी’ के बाद धर्मेंद्र को लंबे समय तक कोई काम नहीं मिला और वे दिनभर एक स्टूडियो से दूसरे स्टूडियो के चक्कर काटते रहते थे। इस दौरान कई बार तो वे इतने थक जाते थे कि भूखे ही सो जाते थे।

 

dharmendra-9.jpg

लोगों ने ठुकराया दिया था
स्ट्रगल के दौरान धर्मेंद्र को कई लोगों ने यह तक कह दिया था कि आप एक हीरो जैसे नहीं बल्कि हॉकी प्लेयर जैसे लगते हैं। तुम अभिनेता नहीं बन सकते और अपने घर वापस लौट जाओ, लेकिन धर्मेंद्र ने हार नहीं मानी और वे दृढ़ निश्चिय के साथ अपने सपने पूरा करने में लगे रहे।

 

dharmendra-10.jpg

आठ साल तक ज्यादातर रोमांटिक फिल्म
धर्मेंद्र को 1960 से 68 तक आठ सालों तक ज्यादातर रोमांटिक फिल्मों में ही काम करने का मौका मिला। कई ब्लैक एंट व्हाइट फिल्मों में भी छोटे-मोटे रोल किए। वर्ष 1966 में आई मीना कुमार के साथ फिल्म ‘फूल और पत्थर’ सुपरहिट रही थी।

 

dharmendra-11.jpg

300 से अधिक फिल्में की
अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने लंबे कॅरियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्होंने लगभग हर जोनर की फिल्में की हैं। उन्हें केवल 1997 में एक लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला है। अगर इस अवॉर्ड को छोड़ दिया जाए तो 300 फिल्में करने वाले धर्मेंद्र की झोली अवॉर्ड के नाम पर खाली ही रही।

 

dharmendra-7.jpg

राजनीति में नहीं चले
हीमैन ने राजनीति में भी हाथ आजमाया। बीकानेर से सांसद भी चुने गए, लेकिन उन्हें राजनीति कुछ खास रास नहीं आई और उन्होंने राजनीति छोड़ दी। भले ही वे पंजाब से हैं, लेकिन धर्मेंद्र की हिंदी बड़ी कमाल की है।

Home / Entertainment / Bollywood / कभी नहीं थे खाने के भी पैसे, पहली फिल्म के मिले 55 रुपए, ऐसे बनाई 500 करोड़ की प्रोपर्टी, अब भी कमाते हैं करोड़ों

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो