
Dharmendra Disliked Bobby Deol Animal Villain Role (सोर्स- एक्स)
Dharmendra Disliked Bobby Deol Animal Villain Role: एक वक्त था जब बॉबी देओल का करियर लगभग ठहर सा गया था। बड़े बैनर की फिल्मों में काम करने के बावजूद वह उस सफलता तक नहीं पहुंच पा रहे थे जिसकी उनसे उम्मीद की जाती थी। लेकिन फिर उनकी जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आया जिसने सबकुछ बदल दिया।
पहले वेब सीरीज ‘आश्रम’ में उनका निगेटिव किरदार चर्चा में आया और फिर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉबी देओल को एक बार फिर बॉलीवुड के सबसे चर्चित सितारों की लिस्ट में ला खड़ा किया। हालांकि बॉबी के इस खूंखार विलेन अवतार को देखकर उनके पिता धर्मेंद्र हैरान रह गए थे। इसके अलावा बॉबी के खुलासा किया कि धर्मेंद्र पहले इस किरदार से खुश भी नहीं थे।
हाल ही में बॉबी देओल ने शेखर सुमन के साथ एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि जब ‘एनिमल’ रिलीज हुई और लोगों ने उनके किरदार की तारीफ शुरू की, तब धर्मेंद्र ने उनसे सबसे पहला सवाल यही पूछा था कि क्या वो फिल्म में विलेन बने हैं? बॉबी ने मुस्कुराते हुए बताया कि उनके पिता को ये बात थोड़ी अजीब लगी थी क्योंकि उन्होंने हमेशा बेटे को हीरो के रूप में देखा था। बॉबी ने उन्हें समझाया कि भले ही किरदार नेगेटिव हो, लेकिन कहानी में उसका बेहद दमदार रोल है।
‘एनिमल’ में बॉबी देओल ने अबरार हक नाम के खतरनाक किरदार को निभाया था। फिल्म में उनका स्क्रीन टाइम ज्यादा नहीं था, लेकिन जितनी देर भी वह पर्दे पर दिखाई दिए, दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ गए। बिना ज्यादा संवाद बोले सिर्फ अपनी आंखों और चेहरे के भावों से बॉबी ने ऐसा खौफ पैदा किया कि लोग उनके अभिनय के मुरीद हो गए। रणबीर कपूर के साथ उनका क्लाइमैक्स फाइट सीन फिल्म के सबसे चर्चित हिस्सों में शामिल रहा।
दिलचस्प बात यह है कि बॉबी देओल को यह रोल एक वायरल तस्वीर की वजह से मिला था। एक स्पोर्ट्स इवेंट के दौरान उनकी गंभीर चेहरे वाली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उसी तस्वीर को देखकर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने उन्हें फोन किया और कहा कि उन्हें बॉबी के चेहरे का वही गुस्सा और दर्द अपने किरदार में चाहिए। यही वह पल था जिसने बॉबी की किस्मत बदल दी।
हालांकि बॉबी देओल के लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। अपने शुरुआती करियर में ‘बरसात’, ‘गुप्त’, ‘सोल्जर’ और ‘बादल’ जैसी हिट फिल्में देने वाले बॉबी धीरे-धीरे इंडस्ट्री में पीछे छूटने लगे थे। लंबे समय तक उन्हें बड़े मौके नहीं मिले। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। सलमान खान की ‘रेस 3’ से उनकी वापसी की शुरुआत हुई और फिर ‘आश्रम’ ने उन्हें नई पहचान दी।
Published on:
21 May 2026 01:02 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
