
Dharmendra Viral Video
Dharmendra Video: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र 89 वर्ष के हो चुके हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। अपनी दमदार एक्टिंग और किरदार से लोगों का दिल जीता। इस बीच एक्टर का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने फैंस को खास संदेश देते दिखे।
धर्मेंद्र ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह (Dharmendra) कैमरे की ओर देखते हुए एक शेर पढ़ते हैं, जो उर्दू और हिंदी में है। इस वीडियो में वह अपने घर में बैठे दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की शर्ट और जींस पहनी हुई है।
धर्मेंद्र (Dharmendra) ने शायराना अंदाज में कहा, ''मौका दिया मुकद्दर ने! दिल दिमाग एक हुए… नेकी भी साथ हुई, मेहनत और मशक्कत की मंजिलें तय होती गई… और हम सुर्खुरू हुए।''
अब जरा इस शेर का असल मतलब भी जान लीजिये। इस शेर का मतलब यह है कि किस्मत से तो बहुत कुछ तय होता है, लेकिन मेहनत जरूरी है, जिंदगी में अच्छा व्यवहार और नीयत रखना भी उतना ही जरूरी है, तभी इंसान सम्मान का हकदार होता है।
अपने फेवरेट स्टार का वीडियो देखने के बाद लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। बेटी ईशा देओल ने कमेंट में रेड हार्ट इमोजी भेजे। कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी ने भी कमेंट में रेड हार्ट इमोजी की झड़ी लगा दी।
वहीं एक यूजर ने कमेंट में उनके लिए एक शेर लिखा - ''मेहनत वो चिंगारी है जो तकदीर के अंधेरे को भी रोशन कर देती है… आपके हर कतरा-ए-पसीने में एक नया सवेरा छुपा है!''
हाल ही में बेटी ईशा ने पापा धर्मेंद्र और मां हेमा को शादी की 45वीं सालगिरह की बधाई दी थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें धर्मेंद्र और हेमा अपनी दोनों बेटियों ईशा और अहाना के साथ दिखे। ईशा ने कैप्शन में लिखा, ''हैप्पी एनिवर्सरी मम्मा और पापा। आप मेरी दुनिया हैं। मैं आपसे प्यार करती हूं।''
धर्मेंद्र अभी भी फिल्मों में सक्रिय हैं। 2024 में कृति सेनन और शाहिद कपूर स्टारर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई है।
Updated on:
5 May 2025, 4:29 PM IST
Published on:
5 May 2025, 4:29 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.