8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dhurandhar: लंबे बाल- पठानी कुर्ता, रणवीर सिंह का फिल्म ‘धुरंधर’ से 24 सेकंड का VIDEO हुआ लीक

Dhurandhar Ranveer Singh Look: फिल्म धुरंधर से रणवीर सिंह का एक वीडियो लीक हो गया है। जिसे देख फैंस को एनिमल के रणबीर कपूर की याद आ गई।

2 min read
Google source verification
Dhurandhar Ranveer Singh Look out

Dhurandhar Ranveer Singh Look out

Dhurandhar Ranveer Singh Look: एक्टर रणवीर सिंह के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' का इंतजार कर रहे हैं। बेटी के जन्म के बाद एक्टर एक बार फिर काम पर लौट चुके हैं और इसी बीच वह अपनी फिल्म 'धुरंधर' की शूटिंग में काफी बिजी चल रहे हैं। अब धुरंधर की शूटिंग सेट से रणवीर सिंह का लुक आउट हो गया है। जिसे देख हर कोई काफी बेचैन हो उठा है। कई उनके लुक को पठान फिल्म के शाहरुख खान से जोड़ रहे हैं तो कई उन्हें एनिमल के रणबीर कपूर से कंनेक्ट कर रहे हैं। इस वीडियो से सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है।

रणवीर सिंह का धुरंधर से लुक हुआ आउट (Dhurandhar Ranveer Singh Look)

रणवीर सिंह आखिरी बार पिछले साल 2024 में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आए थे। फिल्म में उनका कैमियो रोल था। इसके अलावा उनकी लीड एक्टर के नाते कोई फिल्म नहीं आई। उनके फैंस अब उनकी अपकमिंग फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 'धुरंधर' से उनका पूरा लुक वायरल हो गया है। इसमें रणवीर सिंह लंबी दाढ़ी, लंबे बाल और सूट-बूट पहने नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में सिगरेट भी दिखाई दे रही है। इसका 24 सेकंड का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले रणवीर की सेट से एक फोटो और सामने आई थी जिसमें वह सिर पर पगड़ी पहने दिखाई दे रहे थे। ऐसा पहली बार होगा जब रणवीर सिंह को सरदार वाले गेटअप में देखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD के दौरान अमिताभ बच्चन के साथ हुआ था बड़ा हादसा, नाग अश्विन बोले- हम डर गए थे कहीं…

रणवीर सिंह का धुरंधर के सेट से 24 सेकंड का वीडियो वायरल (Ranveer Singh Video)

धुरंधर के सेट से जो वीडियो सामने आया है उसमें यह भी देखा जा सकता है कि एक आदमी एक बच्चे को लेकर आता है और उसे वैन में डाल देता है। ये पूरा सीन देखकर लगता है कि बच्चे को किडनैप किया जा रहा है। इन वीडियो और तस्वीर को देखने के बाद फैन्स का कहना है कि रणवीर का सरदार वाला लुक जहां ‘एनिमल’ के रणबीर कपूर जैसा लग रहा है तो एक फोटो में वह एनिमल के रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह के लंबे बाल वाला लुक उनके खिलजी वाले किरदार को भी दर्शा रहा है।