5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड हस्तियों ने दिलीप कुमार को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, किसने क्या कहा? जानें

बॉलीवुड हस्तियों ने दिलीप कुमार को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, किसने क्या कहा? जानें Dilip Kumar’s birthday: Amitabh, Lata, Dharmendra wish the actor
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Updated: 11 Dec 2017, 7:40 PM IST

dilip kumar

dilip kumar

लता मंगेशकर और अमिताभ बच्चन से लेकर फरहान अख्तर और रितेश देशमुख जैसी फिल्मी हस्तियों ने सोमवार को दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को 95वें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की। दिलीप कुमार ने फिल्म 'ज्वार भाटा' (1944) से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। छह दशक से ज्यादा समय के अपने करयिर में उन्होंने 65 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। वह 'अंदाज', 'दीदार', 'देवदास', 'मधुमति', 'मुगल-ए-आजम', 'नया दौर', 'राम और श्याम' और 'गंगा जमुना' जैसी फिल्मों में नजर आए। बतौर अभिनेता रुपहले पर्दे पर आखिरी बार वह 1998 की फिल्म 'किला' में नजर आए थे। अब उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपने चहेते अभिनेता की झलक देख पाते हैं। दिलीप कुमार को इस खास दिन की बधाई फिल्मी हस्तियों ने इस तरह दी ...

लता मंगेशकर: आज मेरे राखी भाई यूसुफ साहब (दिलीप कुमार) 95 साल के हो रहे हैं। मैं उनको बहुत बधाई देती हूं, वो हमेशा स्वस्थ रहें और उनकी आयु लंबी हो, यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना।

अमिताभ बच्चन: दो दिग्गज कलाकार ! शानदार तस्वीर...राज कपूर और दिलीप कुमार संगीत की रचना कर रहे हैं। भारतीय सिनेमा में उनके बहुत बड़े योगदान के लिए प्यार और प्रशंसा।

धर्मेद्र: मेरे प्यारे भाई और प्रिय अभिनेता दिलीप कुमार को जन्मदिन की बधाई, जिन्होंने मुझे अभिनेता बनने के लिए प्रेरित किया।

सुभाष घई: मेरे आदर्श, मेरे हीरो, मुझे सर्वाधिक पसंद दिलीप कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं। विधाता, कर्मा, सौदागर में उन्हें निर्देशित करने के दौरान बहुत सीखा।

अनिल कपूर: मेरे पिता ने दिलीप कुमारजी को हमेशा यूसुफ साहब संबोधित किया...यह रहे दोनों साथ में (अनिल ने दोनों की साथ की तस्वीर साझी की)। मेरे जीवन को प्रभावित करने वाले दो बड़े व्यक्तित्व एक फ्रेम में। आपको जन्मदिन की बहुत बधाई दिलीप जी। मैं आपकी फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूं और आपकी फिल्में और मेरे पिता के साथ दोस्ती दोनों प्रेरणादायक हैं। ढेर सारा प्यार।

रितेश देशमुख : यह सिनेमा के बादशाह का जन्मदिन है। रुपहले पर्दे की शोभा बढ़ाने वाले सबसे महान भारतीय अभिनेता को जन्मदिन पर स्वस्थ और लंबी आयु की शुभकामनाएं।

फरहान अख्तर: अदाब यूसुफ साहब, सालगिरह मुबारक..आपको बढिय़ा स्वास्थ्य की शुभकामना। ढेर सारा प्यार और बहुत सम्मान।

शेखर सुमन: जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दिलीप साहब। भगवान उन्हें स्वस्थ और मुस्कराता रखे। वह हैं और रहेंगे फिल्म उद्योग के सबसे बड़े, सर्वश्रेष्ठ और सबसे चमकदार अभिनेता। धरती पर सिर्फ एक दिलीप कुमार हैं। एक असंदिग्ध संस्थान।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन