Diljit Dosanjh Birthday Special Know About His Life Unknown Facts
नई दिल्ली। पंजाब इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुके सिंगर और अभिनेता दिलीजीत दोसांझ 6 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाते हैं। दिलजीत उन कलाकारों में से एक हैं। जिन्होंने बेहद ही कम समय में अपने हुनर से सबको रूबरू करवाया है। आज दिलजीत बॉलीवुड का जाना-माना नाम बन चुके हैं। उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार, शाहिद कपूर, एक्ट्रेस करीना कपूर खान, और कियारा अडवाणी के साथ भी स्क्रीन शेयर की है। उनके जन्मदिन के अवसर पर आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ खास किस्सों के बारें में बताते हैं।
कच्छे-बनियान में दिया परफॉर्मेंस
टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो कॉफी विद करण में दिलजीत ने बातों ही बातों में बताया था कि कैसे उन्होंने अपना पहला स्टेज परफॉर्मेंस दिया था। दिलजीत ने बताया कि कच्छे और बनियान पहनकर उन्होंने अपनी जिंदगी का पहला स्टेज परफॉर्मेंस दिया था। दरअसल, हुआ कुछ यूं कि उनके गांव में मास्टर सलीम शो के लिए आए थे। लेकिन उनके आने से पहले ही दिलजीत को स्टेज पर चढ़ा दिया गया ताकि वह लोगों को मनोरंजन कर सके। उस दौरान उन्होंने कच्छा और बनियान ही पहना हुआ था। उन्होंने गाना शुरू हो गया और दो लाइन के बाद ही वह गाने के लिरिक्स भूल गए। गांव वालों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया।
प्राइवेट जेट को लेकर उड़ी थी अफवाह
साल 2017 में दिलजीत को लेकर यह खबर सामने आई थी कि उन्होंने एक जेट ले लिया है। यह खबर यूजर्स के माध्यम से सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई थी। इस खबर के आते सामने आते ही दिलजीत ने एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमे उन्होंने जेट खरीदने की बात पर सफाई दी। उन्होंने इस पोस्ट में बताया था कि उन्होंने कोई प्राइवेट जेट नहीं खरीदा है, बल्कि वह एक शूट के दौरान का सीन है।
काइली जेनर को करते हैं पसंद
दिलजीत दोसांझ हॉलीवुड स्टार काइली जेनर को काफी पसंद करते हैं। ये बात किसी से भी छुपी नहीं है, न सिर्फ दिलजीत के कई गानों में काइली का जिक्र है बल्कि साथ ही साथ सोशल मीडिया पर भी वो काइली जेनर की तस्वीरों पर जमकर कमेंट करते हैं।
सलमान खान के हैं बहुत बड़े फैन
दिलजीत दोसांझ एक्टर सलमान खान के बड़े फैन हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि पंजाब में वह अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। जब उन्हें पता चला कि उनके पास सलमान खान की बॉडीगार्ड की शूटिंग हो रही है। वह तुरंत सलमान से मिलने पहुंच गए। उन्होंने सेट पर सलमान संग फोटो क्लिक करवाई। दिलजीत कहते हैं कि जब वह सलमान से मिले तो वह काफी देर तक उन्हें देखते ही रहे। वहीं दिलजीत भी सलमान की तरह ही बड़े पर्दे पर इंटीमेट या किसिंग सीन नहीं देते हैं।
Published on:
05 Jan 2021 09:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
