
दिलजीत दोसांझ का 6 जनवरी को है जन्मदिन
Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ मल्टीटैलेंटेड सितारों में से एक हैं। दिलजीत एक सिंगर होने के साथ-साथ शानदार एक्टर भी हैं। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। कमाई के मामले में भी दिलतीज दोसांझ किसी से कम नहीं है।
सिंगर की नेटवर्थ की काफी ज्यादा
बता दें, दिलजीत दोसांझ का आज यानी 6 जनवरी को जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको उनकी तगड़ी नेटवर्थ और लग्जीरियस लाइफ स्टाइल के बारे में बताते हैं। दिलजीत दोसांझ ने अपने दम पर करोड़ों की नेट वर्थ बनाई है। उनके देश-विदेश में भी करोड़ों की संपत्ति फैली है। कभी वह गुरुद्वारे में कीर्तन गाया करते थे, लेकिन आज वह हाईएस्ट पेड सितारों में शुमार हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिलजीत की नेटवर्थ 166 करोड़ है।
विदेशों में भी है प्रॉपर्टी
दिलजीत दोसांझ उन सितारों में शामिल हैं। जिनका यूनाइटेड स्टेट्स में खुद का घर है। कैलिफोर्निया में दिलजीत का एक डुप्लेक्स घर है इसमें हर तरह की सुविधाएं हैं। वुडन फर्नीचर से लेकर वुडन फ्लोरिंग तक हर चीज है। मैजिक ब्रिक्स और हाउसिंग डॉट कॉम के मुताबिक, लुधियाना और मुंबई में भी दिलजीत दोसांझ की प्रॉपर्टी है। मुंबई के खार में उनका 3BHK अपार्टमेंट है जिसकी कीमत 10 से 12 करोड़ है। सिंगर के होम टाउन लुधियाना में भी उनका शानदार बंगला है।
कई लग्जरी गाड़ियों के हैं शौकीन
दिलजीत दोसांझ लग्जरी कारों के भी शौकीन हैं। उनके कलेक्शन में 1.92 करोड़ की Porsche Cayenne, 2 करोड़ की Porsche Panamera जैसी महंगी कारें हैं। इसके अलावा उनके पास मर्सिडीज जी63 एएमजी, बीएमडब्ल्यू 520डी और Mitsubishi Pajero भी है।
Published on:
06 Jan 2024 12:05 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
