10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में इस शख्स ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, सिंगर ने गाया रोमांटिक गाना

"लवर्स" हिटमेकर ने उस व्यक्ति की प्रेमिका को गले भी लगाया। क्लिप में, व्यक्ति ने कहा कि उसने 13 साल तक एक साथ रहने के बाद उसे प्रपोज किया।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Vikash Singh

Nov 25, 2024

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने अपने कॉन्सर्ट के दौरान एक शख्स का दिन बना दिया। दरअसल हुआ ये कि एक शख्स ने स्‍टेज पर अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज कर डाला। इसमें खास बात यह रही कि जब वह शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को घुटनों के बल बैठकर प्रपोज कर रहा था तब दिलजीत उनका यह पल यादगार बनाते हुए गाना गा रहे थे।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

इस कार्यक्रम के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहे है। शेयर किए गए वीडियो में एक व्यक्ति मंच पर अपनी प्रेमिका को शादी का प्रस्ताव देने के लिए घुटनों के बल पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। प्रस्ताव के बाद, व्यक्ति ने लड़की के हाथ चूमे और उसे गले भी लगाया।

इस पल को और खास बनाते हुए दिलजीत ने उनके लिए गाना गाया। इसके बाद, दिलजीत ने ताली बजाई और दर्शकों से भी ताली बजाने के लिए कहा। यह जोड़ा गायक के पास गया और स्टार से हाथ मिलाया।

होटल वाले गेम कर गए, फ्री में लिया कॉन्सर्ट का मजा

"लवर्स" हिटमेकर ने उस व्यक्ति की प्रेमिका को गले भी लगाया। क्लिप में, व्यक्ति ने कहा कि उसने 13 साल तक एक साथ रहने के बाद उसे प्रपोज किया। हाल ही में दिलजीत का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें उन्‍होंंने उनके शो का बिना टिकट लिए होटल की बालकनी से आनंद ले रहे प्रशंसकों से बात की। इसके बाद उन्होंने अपनी टीम से म्यूजिक रोकने को कहा।

इसके बाद उन्होंने सामने की ओर इशारा करते हुए कहा, "ये जो होटल की बालकनी में बैठे हैं, आपका तो बड़ा अच्छा भी हो गया। ये होटल वाले गेम कर गए। बिना टिकट के, है न?" इसके बाद गायक ने अपनी परफॉरमेंस को फिर से शुरू किया, लेकिन बालकनी से देख रहे लोगों की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे बिना टिकट के मौज-मस्ती कर रहे हैं।