26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘गेरुआ’ सॉन्ग की शूटिंग के दौरान काजोल ने बचाई शाहरुख की जान!

शाहरुख बिल्कुल किनारे पर बैठे थे और एकदम से उनका बैलेंस बिगड़ गया, हालांकि तभी काजोल ने उनका हाथ थाम लिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Divya Singhal

•

Updated: 1 Dec 2015, 12:19 PM IST

gerua making2

gerua making2

मुंबई। बॉलीवुड की एवरग्रीन जोड़ी शाहरुख खान और काजोल की फिल्म दिलवाले के पहले सॉन्ग गेरुआ को काफी पसंद किया गया। ये सॉन्ग आइसलैंड में शूट हुआ था। इसकी लोकेशन को भी काफी पसंद किया गया। हाल ही में इस सॉन्ग का मेकिंग वीडियो सामने आया हैं, जिसमें बताया गया कि कैसे सॉन्ग की शूटिंग के दौरान काजोल ने शाहरुख की जान बचाई।

मेकिंग वीडियो की शुरुआत शाहरुख और काजोल से होती हैं। जहां वे इस सॉन्ग से जुड़े किस्से सुनाते हैं। मेकिंग में उन्होंने बताया कि आइसलैंड में जबरदस्त ठंड थी। वहां वाटरफॉल पर सॉन्ग शूट किया जा रहा था। तब शाहरुख बिल्कुल किनारे पर बैठे थे और एकदम से उनका बैलेंस बिगड़ गया, हालांकि तभी काजोल ने उनका हाथ थाम लिया। मेकिंग में शाहरुख ने मुस्कुराते हुए काजोल को अपनी जान बचाने के लिए शुक्रिया भी कहा।



इसके अलावा उन्होंने सॉन्ग में दिखाए गए टूटे प्लेन के बारे में भी बताया। वह टूटा हुआ प्लेन वहां पहले से ही मौजूद था। शाहरुख ने कहा कि वो टूटा हुआ प्लेन बिल्कुल रियल था। हमने उसे नहीं खोजा था, रोहित (शेट्टी) ने उसे नहीं तोड़ा था। इसकी कहानी के बारे में उन्होंने बताया कि प्लेन की पायलट ने क्रैश लैडिंग की थी और सभी को बचा लिया था।



वीडियो की शुरुआत शाहरुख ने अपने और काजोल के पुराने सॉन्ग्स से की। इसके बाद उन्होंने रोहित शेट्टी का मजाक बनाते हुए कहा कि कारें उड़ाने के बाद अब रोहित शेट्टी दुपट्टा उड़ाएंगे। तभी कैमरा पैन होता है और रोहित को दुपट्टा उड़ाते हुए दिखाया जाता है। वहीं कोरियोग्राफर फराह खान भी वीडियो में बोलती नजर आती है कि किसने कहा था कि आइसलैंड में समर (गर्मी का मौसम) होगा। दरअसल आइसलैंड में बहुत ज्यादा सर्दी थी, इसलिए सॉन्ग को शूट करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि शाहरुख ने कहा कि इस खूबसूरत सॉन्ग को शूट करते हुए सबने बहुत मस्ती की।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग