बॉलीवुड

सनी देओल-डिंपल की जोडी फिर सुर्खियों में, कभी थे अफेयर के चर्चे,अब फिर से..

पिछले साल लंदन में बस स्टॉप पर साथ दिखी थी डिंपल-सनी की जोड़ी

2 min read
Jan 08, 2018
Sunny and Dimple

अभिनेता सनी देओल और डिंपल कपाडिय़ा की सदाबहार जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खबर है कि डिंपल का भांजा करण कपाडिय़ा बहजाद खम्बाटा की अनटाइटल फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं और सनी भी उनके साथ फिल्म में अहम रोल में नजर आएंगे। सनी के इस फिल्म में आने के साथ ही पिछले साल लंदन में बस स्टॉप पर साथ दिखी डिंपल-सनी की जोड़ी की दोस्ती फिर सुर्खियों में आ गई। दिलचस्प बात ये है कि अपने भांजे और सनी की इस फिल्म के पहले शॉट का क्लैप डिंपल ने ही दिया है।

सिंपल के बेटे हैं करण
करण कपाडिय़ा डिंपल की बहन सिंपल के बेटे हैं। सिंपल अब इस दुनिया में नहीं हैं, ऐसें में करण की परवरिश डिंपल ही कर रही हैं।

ये भी पढ़ें

2018 की सबसे बडी टक्कर: पद्मावत और पैडमैन आमने-सामने, कौन मारेगा बाजी

करण ने घटाया 24 किलो वजन
डिंपल कपाडिय़ा के भांजे करण ने अपना वजन घटाने के लिए जेफ गोल्डबर्ग से ट्रेनिंग ली है। जिम में कड़ी मेहनत कर करण ने 24 किलो वजन कम किया है। पहले उनका वजन 112 किलो था और अब वह 88 किलो के हैं।

डीसूजा के साथ दो फिल्में कर चुके हैं अक्षय
करण कपाडिय़ा के जीजा और अभिनेता अक्षय कुमार के प्रोड्यूसर टोनी डीसूजा के साथ अच्छे संबंध है। वह उनके साथ 'ब्लू' और 'बॉस' में साथ काम कर चुके हैं। करण की इस फिल्म का निर्माण भी टोनी डीसूजा डॉ. श्रीकांत भासी, निशांत पिट्टी के साथ मिलकर कर रहे हैं।

सनी के रोल पर सबकी नजर
करण और सनी की फिल्म की रिलीज डेट अभ फाइनल नहीं की गई है। लेकिन सबकी नजर सनी देओल के रोल पर है कि वे डिंपल कपाडिय़ा के भांजे के साथ किस तरह के सपोर्टिव रोल में आएंगे, क्योंकि सनी किसी हल्के-फुल्के रोल के लिए हां करने वाले तो नहीं।

पहले शॉट पर मौजूद नहीं थे सनी
फिल्म के सेट पर डिंपल और करण को डायरेक्टर के साथ लंबी बातचीत करते देखा गया। हालांकि इस पहले शॉट पर सनी देओल मौजूद नहीं थे।

ये भी पढ़ें

सलमान की टाइगर… ने लगाई ट्रिपल सेंचुरी, आमिर फिर भी नंबर 1, जानें कैसे

Published on:
08 Jan 2018 07:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर