5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विशाल भारद्वाज ने दिल्ली हिंसा पर किया ट्वीट, कहा- ‘राजधानी में जो हो रहा है वह काफी दुखद है’

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन इतना हिंसक (Delhi Violence) रूप ले चुका है कि अबतक सात लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है।
2 min read
Google source verification
vishal_bhardwaj_on_delhi_violence_.jpeg

नई दिल्ली: इस वक्त दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। जगह- जगह आगजनी और तोड़फोड़ हो रही है। CAA को लेकर दो गुट बट चुके हैं। एक जो इसके समर्थन में हैं तो दूसरे वो जो इसके विरोध में। ऐसे में दोनों गुटों के बीच झड़प हो रही है। राजधानी के अलग-अलग इलाकों में आगजनी, पथराव और फायरिंग की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में इस घटना पर राजनीतिक जगत से लेकर बॉलीवुड कलाकार भी अपनी बात सोशल मीडिया के जरिए कह रहे हैं। हाल ही में इस मुद्दे पर राइटर-डायरेक्टर विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) ने ट्वीट किया है। विशाल भारद्वाज ने अपने ट्वीट के जरिए हिंसा कर रहे लोगों को लताड़ा है।

विशाल भारद्वाज ने अपने ट्वीट में लिखा- "अंडा मछली छूकर जिनको पाप लगे उनका पूरा हाथ लहू में डूबा है, देश की राजधानी में जो यह हो रहा है वह काफी दुखद है।" विशाल भारद्वाज का ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। विशाल भारद्वाज के अलावा दिल्ली हिंसा पर अनुराग कश्यप, अनुभव सिन्हा, चेतन भगत, स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा, हंसल मेहता सहित कई कलाकारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

आपको बता दें कि दिल्ली में विरोध प्रदर्शन इतना हिंसक (Delhi Violence) रूप ले चुका है कि अबतक सात लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। वहीं कई लोग घायल हैं। गोकलपुरी टायर मार्केट की 20 दुकानें जलकर राख हो गईं। इन इलाकों में हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। दिल्ली के करावल नगर गोंडा चौक में आज (मंगलवार) सुबह 6 फायर कॉल हुई हैं। वहीं सोमवार को उपद्रवियों ने सोमवार को भजनपुरा इलाके में एक पेट्रोल पंप को आग के हवाले कर दिया और कई गाड़ियों में आगजनी की। उत्तर पूर्वी दिल्ली के कम से कम 10 जगहों पर हिंसा को देखते हुए धारा 144 लगाई गई है।