
disha-patani-old-audition-video-goes-viral
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) जल्द ही सलमान खान(Salman Khan) स्टारर फिल्म भारत (Bharat) में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस के फैंस बड़ी बेसब्री से उनके फर्स्ट लुक सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। हाल में दिशा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह एक्ट्रेस के पहले ऑडिशन का वीडियो बताया जा रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में दिशा पाटनी एक कोल्ड क्रीम का प्रचार करती हुईं नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वह अपनी उम्र 19 साल बता रही हैं। तकरीबन 3 मिनट के इस वीडियो में दिशा कई बार डायलॉग्स बोलती हुईं नजर आ रही हैं।
7 साल पुराने इस वीडियो को देखने के बाद दिशा में हुए बदलाव साफ देखे जा सकते हैं। 'एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले एक्ट्रेस ने कई कॉमर्शियल में अपनी किस्मत आजमाई थीं।
Published on:
14 Mar 2019 02:53 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
