16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिशा पटानी को है अपने सपनों के राजकुमार की तलाश, कर रही है आज भी उसका इंतजार

दिशा पटानी की अपकंमिग फिल्म 'मलंग' हैं यह फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होने जा रही है

2 min read
Google source verification
disha.jpg

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) अक्सर अपने बोल्ड अंदाज के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसके अलावा वो अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चे पर बनी रहती है। इन दिनों दिशा अपनी आने वाली फिल्म 'मलंग (Malang)' के प्रमोशन को लेकर काफी वयस्त हैं। अभी हाल ही में दिशा नें इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ बाते शेयर की। जिसमें उन्होने अपने सपनों के राजकुमार में होने वाली खूबियों के बारे में बात की है। दिशा जिस तरह से अपने फिंगर को मेनटेन रखती है। उसी तरह से वे अपने हर काम को दिलों दिमाग के साथ करना ज्यादा पसंद करती है। इसलिये उनमें ऐसी लड़की की छवि दिखाई देती है जो संवेदनशील होने के साथ रोमांटिक अंदाज में हो।

दिशा पटानी (Disha Patani) ने इंटरव्यूू के दौरान प्यार को परिभाषा को बताते हुए कहा- , "प्यार जिंदगी में बहुत जरूरी है क्योकि यह हमारी ऊर्जा का एक प्रमुख स्रोत भी है। आप जिंदगी में जो कुछ भी करते हैं, वह या तो प्यार के लिए करते हैं या प्यार की वजह से करते हैं ।प्यार के बिना आप जिंदगी को कैसे जी सकते हैं?"

उन्होंने बताया कि सच्चा प्यार एक ऐसी चीज है जो एक लड़की को उसके नारीत्व के साथ जोड़कर रखता है। दिशा ने कहा, "एक लड़की होने का अहसास तभी होता है, जब वह किसी रिश्ते से जुड़़ती हैं। मुझे एक ऐसे इंसान की तलाश है जो मुझे ऐसा महसूस कराए। "

View this post on Instagram

🌸

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

दिशा फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'मलंग' को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं। यह फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होने जा रही है