6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिशा पाटनी ने शेयर की बॉडीसूट में हॉट तस्वीरें

एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में पहने हुए बॉडीसूट पर उनकी बहन खुशबू ने कमेंट कर पूछा है कि ये ड्रेस कब की है। फैंस एक्ट्रेस की तारीफ में कमेंट करते दिखाई दिए।

2 min read
Google source verification
disha_patani.jpg

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर अपनी हॉट फोटोज अक्सर शेयर करती हैं। उनकी फोटोज का फैंस को भी इंतजार रहता है। एक बार फिर दिशा ने अपनी अपने इंस्टाग्राम पर बॉडीसूट पहने फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज पर फैंस जमकर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।

बहन ने पूछा, कब की है?
दिशा ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर बॉडीसूट में तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह काफी हॉट नजर आईं। फोटोज में एक्ट्रेस पिंक और ब्राउन कलर का बॉडीसूट पहने नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने इसकी लेस को भी फ्लॉन्ट किया है। इन फोटोज में दिशा बिना मेकअप के दिख रही हैं। खुले बालों में नजर आ रहीं दिशा ने अपने बाएं हाथ में काला धागा पहन रखा है। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए दिशा की बहन खुशबू पटानी ने लिखा,'माइक्रो, कब की है?' अन्य फैंस दिशा के इस लुक की तारीफें करते नजर आए।

यह भी पढ़ें : Disha Patani Photos: दिशा पाटनी के HD और HQ फोटोज

फैमिली ग्रुप में शेयर करती हैं फोटोज

गौरतलब है कि एक इंटरव्यू में दिशा पटानी ने अपनी बोल्ड फोटोज को लेकर परिवार के रिएक्शन पर कहा था कि उनकी फोटोज को देख उनके पिता असहज हो जाते हैं। जबकि अन्य फैमिली मेंबर्स का रिएक्शन कूल होता है। अब वह उनकी मां को भी पहले की तरह अपनी सभी फोटोज शेयर नहीं करती हैं। क्योंकि वह इंस्टाग्राम पर हैं और उनसे बातें करने लग जाती हैं। अब वे फैमिली ग्रुप में ही फोटोज शेयर करती हैं। उनका मानना है कि उनके घरवालों को पता होना चाहिए कि वे क्या काम कर रही हैं। परिवार के लोग भी मानते हैं कि ये उनका काम का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें : दिशा पाटनी ने बड़े ही खूबसूरत अंदाज में अभिनेता जैकी चैन को दी जन्मदिन की बधाई

'राधे' में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो, दिशा की अगली फिल्म मोहित सूरी की निर्देशित 'एक विलेन रिटर्न' होगी। इसके अलावा वह सलमान खान स्टारर फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में सलमान और दिशा के अलावा रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ, मेघा आकाश और जरीना वहाब भी प्रमुख भूमिकाओं में होंगे। इसके अतिरिक्त दिशा एकता कपूर के एक प्रोजेक्ट में भी नजर आएंगी। इसमें उनके साथ अक्षय ओबेराय और सनी सिंह भी होंगे।