5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मां को नहीं पता बेटी की मौत का कारण

सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मां को नहीं पता बेटी की मौत का कारण

2 min read
Google source verification
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को डेढ़ माह से ऊपर बीत गया है। लेकिन अभी तक उनकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। इस मामले में बिहार सहित मुंबई पुलिस भी पड़ताल कर रही है। पहले जहां बॉलीवुड में नेपोटिज्म और आउटसाइडर्स के बीच जंग छिड़ी थी। वहीं अब सुशांत के पिता द्वारा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ की गई है एफआईआर ने इस केस का रुख ही बदल दिया है। वहीं दूसरी ओर सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मां को यह नहीं पता है कि उनकी बेटी ने क्यों आत्महत्या की थी।

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मां वसंती सालियान ने बताया कि उन्हें यह भी नहीं पता था कि दिशा सुशांत की मैनेजर थी। उन्हें यह बात बाद में पता चली, क्योंकि दिशा अपने काम के बारे में ज्यादा बात नहीं करती थी। इससे पहले वे राहुल शर्मा के साथ काम करती थी। शायद राहुल ने ही कॉर्नर स्टोन ज्वाइन करने के लिए बोला था। उनकी मां को सुशांत के बारे में कुछ नहीं पता था। सब बाद में पता चला, वह बोली मेरी बच्ची तो वापस आ नहीं सकती, कोई जांच पड़ताल करना चाहे तो कर सकता है। लेकिन हमें परेशान मत कीजिए।

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान ने भी छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस बारे में दिशा की मां ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि उनकी बेटी ने किस कारण से यह कदम उठाया है। क्योंकि वह जिंदादिल थी और बहुत काम करती थी। लेकिन वह इतना डिप्रेशन में थी इस बारे में मुझे नहीं पता था। उन्होंने यह भी बताया कि सुशांत और दिशा के बीच में कोई कनेक्शन नहीं था। दिशा ने कभी भी सुशांत का नाम नहीं लिया था। एक बार जरूर वह अपने बॉस के साथ मिलने गई थी।