6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिशा पाटनी का ​नया टि​क टॉक वीडियो वायरल, बॉयफ्रेंड को लेकर कही इतनी बड़ी बात

दिशा पाटनी ( Disha Patani ) ने भी टिक टॉक पर वीडियो बनाकर शेयर किए हैं....
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

May 07, 2020

disha_patani.jpg

कोरोना वायरस के चलते देशव्यापी लॉकडाउन के बीच सेलेब्स घर पर ही अपना वक्त बिता रहे हैं। क्योंकि पूरे मनोरंजन जगत का कामकाज ठप्प पड़ा है। ऐसे में स्टार्स अपने परिवार और सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ टाइम पास कर रहे हैं। टिक टॉक पर वीडियो बना रहे हैं। दिशा ने टिक टॉक ( TikTok Video ) का जमकर इस्तेमाल किया है। हाल ही दिशा पाटनी ( Disha Patani ) ने भी टिक टॉक पर वीडियो बनाकर शेयर किए हैं।

दिशा पाटनी का नाम पिछले काफी वक्त से टाइगर श्रॉफ के साथ जोड़ा जा रहा है। दिशा ने जो नया टिक टॉक वीडियो शेयर किया उसमें वे कहती नजर आ रही है कि हर कोई एक बॉयफ्रेंड चाहता है, लेकिन अगर भगवान मुझे 4 या उससे ज्यादा बॉयफ्रेंड दे तो इनकार करने वाली मैं कौन होती हूं। दिश की इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फन फॉलोइंग है। बता दें कि दिशा पाटनी के इंस्टाग्राम पर 30 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वे इंस्टाग्राम पर काफी तेजी से पॉपुलर हो रही हैं।

लॉकडाउन में टाइगर के साथ बिता रही हैं व्यक्त?
दिशा की पर्सनल जिंदगी की बात करें तो पिछले दिनों ये खबर काफी वायरल हुई थी कि दिशा लॉकडाउन के दौरान अपने बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ रह रही हैं। हांलाकि, टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने अपने एक बयान में इन अफवाहों को खारिज किया था। कृष्णा ने बताया कि दिशा उनके घर के करीब ही रहती हैं और दोनों लोग साथ ही में राशन खरीदने जाते हैं। ऐसी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल होने के बाद लोगों ने कयास लगाए कि दिशा टाइगर के घर में रह रही हैं।

'राधे' में नजर आएंगी दिशा
वर्कफ्रंट की बात करें दिशा पाटनी जल्द ही सलमान खान की आने वाली फिल्म 'राधे' में नजर आएंगी। इससे पहले वे सलमान के साथ फिल्म 'भारत' भी कर चुकी हैं।