
अभिनेत्री रेखा की हैं 6 बहनें कोई डॉक्टर तो कोई पत्रकार, जानिए सभी क्या करती हैं और कहां है?
रेखा ने कई दशकों तक अपने फैंस के दिलों पर राज किया है। रेखा ने अपने जीवन में नाम और शोहरत बहुत कमाया है। यह सदाबहार अदाकारा हैं, जो करियर के शुरुआत से आज तक उतनी ही खूबसूरत हैं। रेखा अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर कम समय में अच्छी खासी पहचान बनाने में सफल रहीं हैं। भले ही रेखा आजकल फिल्मों से दूर हैं परंतु मौजूदा समय में भी अभिनेत्री के चाहने वालों की दुनिया भर में कोई कमी नहीं है।
इसके अलावा रेखा ने अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी सुर्खियां बटोरी हैं। भले ही रेखा का नाम बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है परंतु आज भी रेखा अकेली हैं। रेखा के पिता जेमिनी गणेशन ने तीन शादियां की थीं। रेखा की एक सगी और 5 सौतेली बहने हैं।आइए जानें रेखा की बहनें कहां हैं और क्या करती हैं।
रेवती स्वामीनाथन
बॉलीवुड इंडस्ट्री की सदाबहार अभिनेत्री की सबसे बड़ी बहन रेवती स्वामीनाथन हैं, जो एक डॉक्टर हैं। रेवती स्वामीनाथन अमेरिका में एक जानी-मानी डॉक्टर हैं। रेवती लाइमलाइट से दूर रहती हैं।
कमला सेल्वराज
रेवती से छोटी हैं कमला सेल्वाराज। कमला भी अपनी बड़ी बहन की ही तरह डॉक्टर हैं। कमला का चेन्नई में अस्पताल है।
नारायणी गणेश
नारायणी गणेश पेशे से पत्रकार हैं, उन्हें अपने शब्दों को कलम से लिखना अच्छा लगता है, जिसके कारण उन्होंने पत्रकार का करियर चुना है। वह एक प्रमुख अखबार में काम करती हैं। आज वह अखबार की दुनिया में सबसे अच्छे पदों में से एक पर बैठी है।
यह भी पढ़ें: जो चार लोगों के बीच आपका नाम नहीं ले पाता, उससे क्यों रिश्ता रखना, रेखा पर भड़की थीं जया
विजया चामुंडेश्वरी
रेखा की बहन विजया चामुंडेश्वरी भी मेडिकल लाइन में हैं। वह फिजियोथेरेपिस्ट हैं।
राधा
रेखा की बहन राधा अभिनेत्री रह चुकी हैं। वह उनकी सभी बहन हैं। राधा ने साउथ की कई फिल्मों में काम किया है। राधा ने मॉडल उस्मान शहीद से शादी की है और शादी के बाद वह अमेरिका में सेटल हो गई हैं।
जया श्रीधर
रेखा की सभी बहनों में सबसे छोटी बहन हैं जया श्रीधर। जया भी मेडिकल के क्षेत्र से जुड़ी हैं। वह बतौर हेल्थ एडवाइजर काम करती हैं।
यह भी पढ़ें: OTT पर फ्री में देखें क्राइम, सस्पेंस और बोल्डनेस से भरी ये वेब सीरीज
Published on:
05 Mar 2022 05:40 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
