
तेलंगाना में एक पशु चिकित्सक महिला डॉक्टर प्रियंका रेड्डी के कथित बलात्कार और हत्या के मामले में कई सेलेब्स ने ट्वीट कर निंदा की है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। बता दें कि गैंगरेप के मामले में हैदराबाद की सायबराबाद थाना पुलिस ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो गाड़ी के ड्राइवर और एक क्लीनर है। आरोपी की पहचान मोहम्मद पाशा, नवीन, केशावुलु और शिवा के तौर पर हुई है। अक्षय ने इस मामले में कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे मामले से निपटने के लिए हमें सख्त कानूनों की जरूरत है। जबकि यामी गौतम ने कहा,'महिलाओं के खिलाफ अकल्पनीय अपराध इतने जोरदार हंगामे और जागरूकता के बावजूद भी हो सकते हैं! क्या इन राक्षसों को सजा या कानून का कोई डर नहीं है?' लेकिन दो एक्ट्रेसेस ने ऐसे ट्वीट किए कि लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। ये हैं कोएना मित्रा और पायल रोहतगी।
पायल रोहतगी ने ट्विटर पर लिखा,'राम राम जी, मुस्लिम बहुल इलाके में एक हिंदू लड़की का रेप कर हत्या कर दी जाती है।' इस पर लोगों ने पायल रोहतगी को जमकर ट्रोल कर दिया है। एक यूजर ने लिखा,'ये सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'खाली दिमाग शैतान का घर है, इसे कौन बोला बोलने को।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'शर्म कर ले थोड़ी वाहियात औरत। इसमें भी हिंदू-मुस्लिम?'
वहीं कोएना मित्रा को भी केवल एक आरोपी का नाम लेने पर लोगों ने खरी—खोटी सुनाई। उन्होंने सिर्फ एक मुस्लिम आरोपी का नाम लिया और अन्य तीन जो हिंदू हैं उनका नाम नहीं लिखा। कोएना ने ट्वीट किया, 'हिंदुस्तान शर्मसार है!! #HangMohammedPasha #RIPPriyanakaedi।' इस पर एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'यह बहुत दुखद है कोएना मित्रा जी कि आप जैसी प्रख्यात महिला कलाकार नवीन, केशवुलु, शिवा को नजरअंदाज कर रही हैं और सिर्फ मुहम्मद पाशा को बलात्कार का आरोपी बताया। बलात्कारियों और हत्यारों का कोई धर्म नहीं होता।
Updated on:
30 Nov 2019 06:32 pm
Published on:
30 Nov 2019 06:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
