9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dream Girl 2 Box Office Collection: रोके नहीं रुक रही ‘ड्रीम गर्ल 2’ की आंधी, ‘गदर 2’ को कलेक्शन में पछ़ाड़ा

Dream Girl 2 Box Office Collection: आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर 2’ को भी मात दे दी है।

2 min read
Google source verification
dream_girl_2_day_7_box_office_collection.jpg

ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना बने हैं पूजा

Dream Girl 2 Box Office Collection Day 7: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ को पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई कर रही है। एक बार फिर पूजा की अदाओं को देखने के लिए सिनेमाघरों में जमकर भीड़ उमड़ रही है। इसी के साथ फिल्म जमकर कमाई भी कर रही है। चलिए जानते हैं ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने रिलीज के 7वें दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है?

Dream Girl 2 Box Office Collection: ‘ड्रीम गर्ल 2’ को बॉक्स ऑफिस पर पहले से जमी बैठी गदर 2 और OMG 2 से मुकाबला करना पड़ा है, हालांकि आयुष्मान खुराना की फिल्म को भी दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है। फिल्म का ओपनिंग वीकेंड शानदार रहा था। वहीं वीकडेज में भी ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने अच्छा कलेक्शन किया है। बुधवार को फिल्म की कमाई में 27.77 फीसदी का इजाफा हुआ था और इसने 7.5 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं अब ‘ड्रीम गर्ल 2’ की रिलीज के 7वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं…

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने गुरुवार को गदर 2 को पीछे छोड़ते हुए भारत में शानदार 8 करोड़ रुपयों का कारोबार किया है। इसी के साथ ‘ड्रीम गर्ल 2’ की 7 दिनों की कुल कमाई अब 67.50 करोड़ रुपए हो गई है।

‘ड्रीम गर्ल 2’ के लिए 100 करोड़ का आंकड़ा पार करना मुश्किल (Dream Girl 2 100 Crore Club)
अब तक, ‘ड्रीम गर्ल 2’ बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर 2’ की मजबूत लहर का सामना करने में कामयाब रही है। हालांकि आयुष्मान और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की फिल्म के लिए आगे की काफी मुश्किल भरी चुनौती होने वाली है। दरअसल सुपरस्टार शाहरुख खान की एक्शन थ्रिलर ‘जवान’ 7 सितंबर को रिलीज हो रही है। ऐसे में ड्रीम गर्ल 2 का शाहरुख खान की फिलम के आगे टिकना बड़ा चैलेंजिंग होगा। ऐसे में आयुष्मान की फिल्म के लिए 100 करोड़ का आंकड़ा पा करना मुश्किल होगा।