4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ड्रग्स पार्टी: शाहरुख खान के बेटे को एनसीबी ने हिरासत में लिया, आर्यन खान ने किया बड़ा कबूलनामा!

शनिवार रात मुंबई में एक क्रूज पर एनसीबी की टीम ने छापेमारी की। खबर है कि छापेमारी के दौरान शाहरुख के बेटे को भी हिरासत में लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 3 Oct 2021, 2:21 PM IST

aryan_khan.jpg

Shah Rukh Khan Son Aryan Khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) पिछले काफी समय से कड़ी जांच कर रही है। अब ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम सामने आ रहा है। शनिवार रात मुंबई में एक क्रूज पर एनसीबी की टीम ने छापेमारी की। खबर है कि छापेमारी के दौरान शाहरुख के बेटे को भी हिरासत में लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। एनसीबी सूत्रों के अनुसार, आर्यन ने पूछताछ में ये माना है कि वह पार्टी का हिस्सा थे। इतना ही नहीं, उन्होंने शौकिया तौर पर ड्रग्स लेने की बात भी कबूली है। उन्होंने कहा कि उनसे गलती हुई है।

खबर है कि शाहरुख खान ने बेटे के लिए पॉपुलर वकील वकील सतीश मानशिन्दे से संपर्क किया है। उनकी टीम एनसीबी के ऑफिस में मौजूद है। हालांकि, इस बारे में शाहरुख और एनसीबी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पार्टी में से एनसीबी ने १३ लोगों को हिरासत में लिया है। जिसमें ९ लड़के और ३ लड़कियां शामिल हैं। एनसीबी सूत्रों के मुताबिक, आर्यन खान ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि उन्हें क्रूज पर वीआईपी गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था। उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि क्रूज पर ड्रग्‍स पार्टी होने वाली है। उन्होंने ये भी बताया कि क्रूज पर आने के लिए किसी तरह की फीस नहीं ली। लेकिन उसके बाद एनसीबी ने उनका फोन जब्त किया। जिसमें ड्रग्स चैट मिले है। खबरों के मुताबिक, चैट को लेकर जब एनसीबी ने सख्ती से पूछताछ की तो आर्यन ने कबूल किया कि वह शौकिया तौर पर ड्रग्स लेते हैं।

ये खबरें भी सामने आ रही हैं कि आर्यन ने पार्टी में शामिल होने के लिए ८० हजार की फीस ली थी। कहा जा रहा है कि आर्यन खान के पास से कुछ ड्रग्स भी बरामद हुई है। बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी के मुंबई जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े और अन्य एनसीबी अधिकारी जहाज में आम लोगों की तरह सवार हुए थे। जब जहाज समुद्र के बीचों-बीच पहुंच गया तो पार्टी शुरू हुई। इसके बाद एनसीबी के अधिकारी एक्शन में आ गए और सात घंटे तक छापेमारी की। खबरों के मुताबिक, छापेमारी में एनसीबी को चार तरह के ड्रग्स मिले। जिसमें MDMA, मेफेड्रोन, कोकीन और हशीश शामिल हैं। अभी भी इसकी छानबीन जारी है।