
'जो जीता वही सिकंदर'(फोटो सोर्स: रचनात्मक)
Mansoor Khan: आमिर खान की 1992 में आई फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' बॉलीवुड की सबसे यादगार फिल्मों में से एक मानी जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म को बनाने के दौरान कई मुश्किलें आई थीं। फिल्म लगभग बंद होने की कगार पर पहुंच गई थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर मंसूर खान ने खुलासा किया है कि आमिर खान की सही समय पर की गई मदद ने इस फिल्म को बर्बाद होने से बचा लिया।
मंसूर खान का मानना था कि फिल्म की शुरुआती गलत कास्टिंग ने सब कुछ खराब कर दिया था और शुरुआत में गलत लोगों को फिल्म में ले लिया था। हलांकि मंसूर खान ने अपने एक इंटरव्यू बताया कि '' मैंने कई लोगों को कास्ट किया, और ये मेरी गलती थी। सही लोगों को छोड़कर गलत लोगों को ले लिया। हम ने 40–45 दिन ऊटी और कूनूर में शूटिंग की, फिर मुंबई आकर गाने भी शूट किए, लेकिन मुझे साफ दिखने लगा था कि सब गड़बड़ हो रहा था, फिल्म लगभग बंद ही हो गई थी।"
खैर, मंसूर ने शुरुआत में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इतना कहा कि शुरुआती कास्ट अनप्रोफेशनल थी और उन्होंने पूरी टीम को परेशान कर रखा था। जब मंसूर फिल्म छोड़ने का सोच रहे थे, तब आमिर खान ने उन्हें संभाला और आमिर ने कहा कि इन लोगों को हटाओ और फिर से शुरुआत करो।
मंसूर खान ने आगे बताया की आमिर वो था, जिस इंसान ने मुझे हालात से निकाला और कहा 'इन लोगों को निकाल दो, हम एक अच्छी फिल्म बनाएंगे।' मैं उस वक्त बहुत बुरे दौर में था, डिप्रेशन में चला गया था। रात को रोते हुए उठता था, नींद नहीं आती थी। लगा सब छोड़ दूं। लेकिन फिल्म की कहानी ही तो यही थी " गिरो और फिर उठकर जीत हासिल करो। हमने उन लोगों को बाहर कर दिया। उन्होंने बाद में मीडिया में मेरे और आमिर के खिलाफ बहुत कुछ कहा, लेकिन हमने कोई जवाब नहीं दिया। हमारा ध्यान सिर्फ फिल्म पर था। और आज नतीजा सबके सामने है।" हमारी फिल्म सुपरहिट रही, हमसब कामयाब रहे।
Published on:
26 Jun 2025 05:28 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
