नई दिल्ली। यह बात हर कोई जानता है की रवीना टंडन ( Raveena Tandon ) एक अच्छी मां और ग्रैंड मदर दोनों है। यह खुबसूरत अभिनेत्री अपने परिवार के साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय बिताना पसंद करती हैं और अक्सर अपने परिवार और खास लोगो के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। इस समय कोविड-19 तेजी से फ़ैल रहा है, ऐसे में हमारे बॉलीवुड सितारें भी सफाई रखने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए लोगो को प्रेरित कर रहे हैं। घर पर समय व्यतीत करने वाले ये सितारें अपने परिवार के साथ तो क्वालिटी टाइम बिता ही रहे हैं और साथ ही लोगो को घर में अलग-अलग चीज़ें करने की प्रेरणा भी दे रहे हैं।