7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Earthquake के झटके से दहली दिल्ली, सोनम कपूर सहित इन बॉलीवुड सेलेब्स ने जताई चिंता

दिल्ली और इसके आस-पास के शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए एक महीने में अब तक तीन बार भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए

2 min read
Google source verification
 Stars struck by earthquake

Stars struck by earthquake

नई दिल्ली। एक तरफ कोरोना की मार तो दूसरी ओर दिल्ली में आ रहे बार बार भूंकप के झटके से लोगो को अब प्राकृतिक आपदा (Natural disaster) के आने का एहसास हो रहा है। साल 2020 कई बड़ी चुनौतियां लेकर आया है। जिससे शायद जल्द ही उबर पाना मुश्किल है। एक ओर जहां इस महामारी के आने से मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है तो दूसरी ओर प्रकृतिक आपदाए(Natural disaster) भी तेजी से अटैक करती हुई आगे बढ़ती नजर आ रही है

अब बार बार आ रहे भूकंप (Earthquake)के झटकों से दिल्ली में दहशत फैल चुकी है। शुक्रवार की शाम को दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में 4.6 रिएक्टर स्कैल पर भूकंप (Earthquake)के झटके महसूस किए गए। जिसका केंद्र हरियाणा का रोहतक बताया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स सोनम कपूर(Sonam Kapoor), हिमांश कोहली(himansh kohli), अनुभव सिन्हा(anubhav sinha), मीरा चोपड़ा(meera chopra), विवेक ओबेरॉय और कई लोगों ने दिल्ली में आए भूकंप (Earthquake)के झटकों को महसूस किया।

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने लिखा, 'दिल्ली में अभी-अभी भूकंप आया.'


वहीं फिल्म थप्पड़ और आर्टिकल 15 के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने लिखा, 'बिल्कुल हम कैसे फासीवाद पूछते हैं ??? क्या हर कोई भूकंप पूछ रहा है ???? बेशक भूकंप ... सुरक्षित रहें ... दिल्ली आपको हिम्मत दे रहा हूं।'

इसके बाद एक्टर हिमांश कोहली ने भी दिल्ली भूकंप के झटके महसूस करने के बाद पर ट्वीट करते हुए लिखा-किसी और ने भी दिल्ली/एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए।' हिमांश कुछ दिन पहले ही फ्लाइट के जरिए मुंबई से दिल्ली आए हैं।

टीवी एक्ट्रेस अर्चना विजय ने लिखा, 'कुछ मिनट पहले किन-किन लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए? कह दो कि यह आपकी कल्पना है।'

इसके अलावा एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने भी दिल्ली में आ रहे बार बार भूकंप पर अपनी चिंता जताई है। क्योंकि इस एक महीने में अब तक तीन बार भूकंप आ चुके हैं. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'दिल्ली में भूकंप.. यह एक महीने में तीसरी बार है।'