एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. उनकी इस फिल्म से लगातार कलाकारों के फर्स्त लुक जारी हो रहे हैं. उनकी ये फिल्म अगले साल तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है. वहीं तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) भी अपनी अपकमिंग थ्रिलर फिल्म 'दोबारा' को लेकर चर्चाओं में है. इस फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं. उनकी ये फिल्म अगले महीने 19 अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. दोनों के ही फैंस इनकी फिल्मों के रिलीज होने का वेट कर रहे हैं.