4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुशल पंजाबी की आखिरी तस्वीर पर एकता कपूर ने किया कमेंट, कहा- ‘नरक में बिता लिया समय’

जॉन अब्राहम, अक्षय कुमार, करणवीर बोहरा, फरहान अख्तर जैसे कई सितारों ने कुशल को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी हैं। वहीं अब कुशल ने आखिरी तस्वीर पोस्ट की थी उसपर एकता कपूर ने कमेंट किया है।
2 min read
Google source verification
kushal_punjabi_post_.jpeg

नई दिल्ली: टीवी व बॉलीवुड एक्टर कुशल पंजाबी (Kushal Punjabi Suicide) की मौत से हर कोई हैरान है। कुशल पंजाबी ने गुरुवार को खुदकुशी कर ली थी। कुशल का शव उनके बांद्रा स्थित घर पर मिला। उनका दोस्त हो या को-एक्टर कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा था कुशल अब इस दुनिया में नहीं हैं। जॉन अब्राहम, अक्षय कुमार, करणवीर बोहरा, फरहान अख्तर जैसे कई सितारों ने कुशल को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी हैं। वहीं अब कुशल ने आखिरी तस्वीर पोस्ट की थी उसपर एकता कपूर ने कमेंट किया है।

View this post on Instagram

🧡💛❤️

A post shared by Kushal Punjabi. (@itsme_kushalpunjabi) on

कुशल पंजाबी ने आखिरी तस्वीर बेटे कियान के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस तस्वीर पर एकता कपूर ने कमेंट किया- 'किसी को डिप्रेशन की वजह से हम लोगों ने खो दिया। हम लोग हार गए। आपने नरक में बिता लिया अपना समय।' एकता कपूर के अलावा कुशल पंजाबी की इस तस्वीर पर कई और एक्टर्स ने भी कमेंट किया है। करणवीर बोहरा ने कमेंट में लिखा- 'तुम हमेशा याद किए जाओगे मेरे भाई। तुम अब अच्छी जगह पर हो।' कुशल की मौत से हर कोई सदमे में है।

आपको बता दें कि कुशल (Kushal Punjabi) ने 24 घंटे पहले ही आत्महत्या का मन बना लिया था। इस बारे में उसने लिखा है कि कुशल ने अपने ग्रॉसरी स्टोर और नौकरों की पेमेंट आदि 24 घंटे पहले ही क्लीयर किया था। कुशल ने 27 दिसंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने के बाद कुशल के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इस नोट में उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को भी नहीं ठहराया है। बताया जा रहा है कि कुशल की शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही थी जिस वजह से वो तनाव में थे और खुदकुशी जैसा कदम उठाया।