
सनी लियोनी के साथ कामसूत्र पर आधारित वेबसीरीज बनाने जा रही एकता कपूर, 13वीं शताब्दी पर आधारित होगी कहानी
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर निर्माता- निर्देशक एकता कपूर ( ekta kapoor ) इन दिनों फिल्में और टीवी शोज ही नहीं बल्कि डिजिटल वर्ल्ड पर भी फोकस कर रही हैं। आल्ट बालाजी ( alt balaji ) के माध्यम से एकता कई वेबसीरीज प्रोड्यूस कर रही हैं और अब वह जल्द ही कामसूत्र ( kamasutra ) पर आधारित वेबसीरीज बनाने वाली हैं।
यह वेब शो 13वीं शताब्दी में राजस्थान के उन राजा- महाराजाओं की कहानियों पर आधारित है जो गोली कास्ट की महिलाओं को हरम में रखा करते थे। फिलहाल एकता इस प्रोजेक्ट कि स्क्रिप्टिंंग में जुटी हैं। इस सीरीज के लिए निर्देशक एक्ट्रेस सनी लियोनी ( sunny leone ) को अप्रोच कर रही हैं। एक्ट्रेस उनके साथ रागिनी एम एम एस में भी काम कर चुकी हैं।
गौरतलब है कि अब तक कामसूत्र पर आधारित कई वेबसीरीज और फिल्में बन चुकी हैं। इनमें 'कामसूत्र-अ टेल ऑफ लव', 'गंदी बात' जैसी फिल्में और सीरीज शामिल हैं।
हाल फिलहाल एक्ट्रेस सनी 'कोला कोला' ( cola cola ) नाम की फिल्म की शूटिंग में जुटी हैं, वहीं एकता ड्रीम गर्ल फिल्म की सक्सेस एन्जॅाय कर रही हैं।
Published on:
25 Sept 2019 02:58 pm
