26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ekta Kapoor ने परिवार के साथ पुरानी तस्वीर की शेयर, तुषार कपूर को पहचानना है मुश्किल

फिल्म और टीवी शो प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने अपनी सालों पुरानी एक तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर की है।

2 min read
Google source verification
ekta_kapoor.jpg

Ekta Kapoor Shares Family Photo

नई दिल्ली: लॉकडाउन के चलते इन दिनों सभी बॉलीवुड स्टार्स घरों में ही कैद हैं। इस दौरान कोई खाना बनाना सीख रहा है तो कोई घर की साफ-सफाई में लगा हुआ है। हालांकि कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जो अपने पुराने दिनों को याद कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म और टीवी शो प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने अपनी सालों पुरानी एक तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर की है। इस तस्वीर में एकता कपूर के साथ तुषार कपूर (Tushar Kapoor), जितेंद्र (Jitendra) और मां शोभा नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर को एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल (Ekta Kapoor Instagram) से शेयर किया है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- 'अच्छा, अच्छा! हमने एक लंबा सफर तय किया है। अनुमान लगाओ कि मेरे पिता इस दौरान क्या सोच रहे हैं।' तस्वीर में एकता और तुषार कपूर को पहचानना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन कपूर फैमिली की यह फोटो फैंस को काफी पसंद आ रही है। वहीं, एकता कपूर द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। साथ ही बॉलीवुड सितारे इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें कि लॉकडाउन से पहले अपने काम में व्यस्त होने के कारण फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स अपनी फैमिली को ज्यादा वक्त नहीं दे पाते थे। लेकिन जब से लॉकडाउन हुआ है, तभी से एक्टर्स हो या प्रोड्यूसर्स सभी अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो एकता कपूर इन दिनों अपने सीरियल 'बारिश' (Baarish) को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस सीरियल के द्वारा एकता अपना डिजिटल डेब्यू करेंगी। बारिश सीरियल में शरमन जोशी (Sharman Joshi) और आशा नेगी (Asha Negi) लीड रोल में हैं। वहीं दिलचस्प बात यह है कि इस सीरियल में जितेंद्र भी नजर आएंगे। इसमें वह जीतूजी गांधी का रोल प्ले करते दिखेंगे। यह सीरियल जल्द ही आल्ट बालाजी और जी5 पर स्ट्रीम होगा।