
,,
नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार इलियाना डीक्रूज का नाम अब बड़ी बड़ी एक्ट्रेस के बीच लिया जाने लगा है। उन्होनें भले ही कम फिल्मों में काम किया हो पर अपने अभिनय से दर्शकों का प्यार जींत लिया है। फिल्म ‘बर्फी‘ में काम करने के बाद वो , फिल्म पागलपंती में भी नजर आई। जहां उनके काम को दर्शकों ने काफी सराहा है।
लेकिन हाल ही में किये कुलासे ने हर किसी को हैरत में डाल दिया है हाल ही में फिल्म प्रमोशन के दौरान उन्होनें एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा कर दिया है। जिसमें जब उनसे पूछा गया कि जी हाँ, जब उनसे किसी ट्वीटर यूजर ''उन्होंने अभी तक सलमान खान के साथ किसी फिल्म में काम क्यों नहीं किया।'' इस पर इलियाना ने कहा कि, ''उन्हें एक नहीं बल्कि सलमान खान की दो-दो फिल्मों के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने ये फिल्म ठुकरा दी थी।'' इलियाना ने यहां तक बताया कि, ''उन्हें सलमान खान की फिल्म वॉन्टेड के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन उस वक्त वो अपने एग्जाम दे रही थी और इस वजह से उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी थी।''
इसी के साथ इलियाना ने बताया कि इसके बाद उन्हें सलमान खान की अगली फिल्म किक के लिए भी अप्रोच किया गया था। , लेकिन फिल्म में काफी व्सस्त होने के कारण और तारीखों की समस्या के चलते उन्होंने वो फिल्में भी छोड़ दी थी। '' वहीं इलियाना ने बताया कि इस दौरान वो किसी और फिल्म में बिजी थी और इस फिल्म को अपनी डेट्स भी दे चुकी थी इस कारण उनके हाथ से ये फिल्म फिसल गई थी और इसमें उनकी जगह जैकलीन को ले लिया गया था। वैसे इलियाना के साथ सलमान को देखने का सभी को बेसब्री से इंतज़ार है..
Updated on:
25 Nov 2019 03:37 pm
Published on:
25 Nov 2019 03:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
