दिलचस्प बात ये है कि पिछले साल इमरान और श्रिया सरन को डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई सीरीज 'शोटाइम' में एक साथ देखा गया था। हालांकि वे साथ नहीं थे, लेकिन दोनों के सीन ने प्रशंसकों को काफी खुश किया था। आवारापन 2 में इमरान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि मुख्य अभिनेत्री का नाम अभी घोषित नहीं किया गया है। मगर इस फिल्म का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। आने वाले समय में फिल्म की एक्ट्रेस से भी पर्दा उठ जाएगा।