21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इमरान हाशमी के गाने ‘लुट गए’ ने बनाया रिकॉर्ड

दो महीने पहले इमरान हाशमी का म्यूजिक वीडियो 'लुट गए' रिलीज हुआ था। इस गाने को जुबिन नौटियाल ने गाया है। गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच अब गाने ने नया रिकॉर्ड बनाया है।

2 min read
Google source verification

image

Sunita Adhikari

Apr 20, 2021

lut_gaye.jpg

Lut Gaye Song

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी फिल्मों की फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। उनकी एक्टिंग के लाखों दीवाने हैं। इस बात से तो सभी वाकिफ हैं कि इमरान हाशमी की फिल्मों के गाने सुपरहिट होते हैं। ऐसे में हाल ही में उनका म्यूजिक एलबम 'लुट गए' रिलीज हुआ था। अब इस गाने ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है।

'लुट गए' गाने को पॉपुलर सिंगर जुबिन नौटियाल ने गाया है। उनके इस गाने पर 60 दिन के अंदर ही यूट्यूब पर 500 मिलियन व्यूज हो गए हैं। गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया था। ये गाना नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा था। गाने को रिलीज हुए दो महीने हो चुके हैं, लेकिन इसका क्रेज अभी भी बना हुआ है। गाने को इंस्टाग्राम पर रील्स में काफी यूज किया गया।

टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज हुआ ये गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। म्यूजिक वीडियो में इमरान हाशमी के अपोजिट युक्ति थरेजा हैं। गाने में दिखाया गया है कि कैसे एक रात में दुल्हन से एक पुलिस को प्यार हो जाता है। उसके बाद वह उसे मंडप से भगा ले जाता है। एक ही रात में दोनों को प्यार भी जाता है। लेकिन उसी रात तीन गुंडे दुल्हन को शूट कर देते हैं। ऐसे में इमरान अपने प्यार को बचा नहीं पाते हैं। लेकिन अपराधियों का एनकाउंटर कर देता है। गाने के आखिर में दिखाया गया है कि ये घटना 1991 की है। अंडरकवर कोप विजय दांडेकर अपराधियों को शूट आउट कर देते हैं।

इस गाने के बारे में इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'किसी के चले जाने पर भी प्यार बना रहता है. उस कहानी को उजागर करते हुए, ये गाना 'लुट गए' के माध्यम से लव-टू-डेथ का वादा करती है।' बता दें कि 'लुट गए' गाने को राधिका राव और विनय सप्रू ने डायरेक्ट किया है। गाने के बोल तनिष्क बाग्ची ने लिखे हैं।