उन्होंने आगे कहा, हम सभी को इसकी आवश्यकता है कि हम बेहतर हवा और पानी को सुनिश्चित करने में अपनी भूमिका निभाएं। प्रदूषण को कम करें। हम वनस्पतियों और जीवों के साथ इस ग्रह का एक हिस्सा हैं। अगर हम सभी इस तथ्य का सम्मान करते हुए आगे बढ़ते हैं, तो मुझे यकीन है कि हमारा कल बेहतर होगा। डिस्कवरी इंडिया अभियान के माध्यम से, रणदीप लोगों को और अधिक जिम्मेदार बनकर लॉकडाउन से बाहर निकलने का आग्रह कर रहे हैं। अभियान के लिए बनाए गए वीडियो में रणदीप को पक्षियों के लिए पानी रखते, साइकिल चलाते और अपने पालतू जानवरों की देखभाल करते देखा जा सकता है।