बता दें कि ये 'तीस मार खां आज की जेनरेशन Z के लिए एक कल्ट फिल्म है, उन्हें मेरी बाकी फिल्मों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। लेकिन ये फिल्म जेनरेशन Z को काफी पसंद आया है। हम फिर बनाएंगे और इससे भी बेहतर बनाएंगे।' फराह ने ऐसा इसीलिए कहा क्योंकि इसके छोटे-छोटे पार्ट सोशल मीडिया पर अब भी काफी वायरल होते रहते है। हालांकि इस फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ के अलावा अक्षय खन्ना, आर्य बब्बर, रघु राम, राजीव लक्ष्मण और अली असगर जैसे कलाकार नजर आए थे। सलमान खान और अनिल कपूर के अलावा चंकी पांडे का भी कैमियो था। फिल्म का गाना 'शीला की जवानी' उस समय जबरदस्त हिट साबित हुआ था।