26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CAA पर ट्वीट कर मुश्किल में फंसे फरहान अख्तर, आपराधिक साजिश रचने का लगा आरोप, केस हुआ दर्ज

फरहान के खिलाफ 121 (भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना या इसे उकसाना) का आरोप फरहान के खिलाफ केस हुआ दर्ज

2 min read
Google source verification

image

Pratibha Tripathi

Dec 21, 2019

farhan-akhtar.jpeg

नई दिल्ली। नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध करना अब कुछ सेलिब्रेटी को काफी भरी पड़ा है इससे पहले परिणिती चोपड़ा का अपने एक ट्वीट की कीमत चुकानी पड़ी थी। अब अभिनेता फरहान अख्तर(Farhan Akhtar) को भारी पड़ गया। तेलंगाना में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। उनके खिलाफ यह शिकायत हिंदू संगठन’ के संस्थापक की तरफ से दी गई है, जिसमें फरहान पर आरोप है कि उन्होंने नागरिकता अधिनियम (citizenship amendment act) के बारे में ट्वीटर पर गलत तथ्य दिए हैं, जिसकी वजह से लोगों के बीच भय फैला है।

सैदाबाद के वकील और संगठन के संस्थापक करुणा सागर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि फरहान अख्तर अपनी टिप्पणियों से दलितों, मुस्लिमों और नास्तिक लोगों में भय पैदा कर रहे हैं। फरहान(Farhan Akhtar) के खिलाफ 121 (भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना या इसे उकसाना), 121A ( देश के खिलाफ युद्ध की साजिश रचना), 120B (आपराधिक षडयंत्र रचना) और 505 (धर्म के नाम पर दो समुदायों के बीच नफरत पैदा करना) का केस दर्ज किया गया हैसैदाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है और तथ्यों की जांच की जा रही है। साथ ही कानूनी सलाह ली जा रही है कि इस शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की जा सकती है या नहीं।
फरहान अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'यहां आपको जानने की जरूरत है कि ये प्रदर्शन क्यों जरूरी हैं। आप सभी से 19 तारीख को क्रांति मैदान, मुंबई में मिलते हैं। सिर्फ सोशल मीडिया पर विरोध करने का समय अब खत्म हो चुका है।' इसके साथ ही उन्होंने एक नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (NRC) की व्याख्या करने वाली एक तस्वीर भी शेयर की है।

इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया और लिखा, 'मैंने 19 दिसंबर को प्रोटेस्ट मीटिंग करने के लिए एक मैसेज पोस्ट किया था। इसके साथ ही एक ग्राफिक भी शेयर किया था। इस ग्राफिक पर इंडिया का मैप गलत है। कश्मीर का हर इंच और भाग इंडिया का पार्ट है और मैं गलत मैप को रिजेक्ट करता हूं। मुझे खेद है कि इसे मैंने पहले नहीं देखा इसलिए लिए मैं माफी मांगता हूं।